सुंदरनगर में भूस्खलन : एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 की मौत, मलबे के नीचे से काफी देर तक लोगों की चीख-पुकार देती रही सुनाई

by

एएम नाथ।  सुंदरनगर : मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में देर शाम हुए भीषण भूस्खलन ने कहर बरपाया। जंगम बाग बीबीएमबी कॉलोनी में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।   जानकारी के अनुसार, भूस्खलन की चपेट में गुरप्रीत सिंह उर्फ सोनू का घर आ गया, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहता था। हादसे के वक्त घर में गुरप्रीत, उसकी पत्नी भारती (30), ढाई साल की बेटी कीरत और मां सुरेंद्र कौर मौजूद थे। भारी बारिश के चलते घर के पीछे की पहाड़ी से आया मलबा पूरे मकान पर गिर गया, जिससे सभी लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में बीबीएमबी कॉलोनी की शांति देवी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। वह मकान में अकेली रहती थीं और भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी भी मौत हो गई। हादसे के वक्त एक स्कूटी और टाटा सुमो गाड़ी भी उस क्षेत्र से गुजर रही थी। मलबे की चपेट में आने से स्कूटी सवार प्रकाश शर्मा, निवासी डढयाल, और गाड़ी में सवार राहुल, निवासी सुंदरनगर की भी जान चली गई।

भूस्खलन के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहत दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। हादसे के एक घंटे के भीतर भारती और कीरत को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। रात करीब डेढ़ बजे गुरप्रीत का और सुबह पांच बजे उसकी मां सुरेंद्र कौर का शव मलबे से निकाला गया। मृतक गुरप्रीत सिंह सुंदरनगर में प्राइवेट बस चलाता था और बीबीएमबी कॉलोनी में ही परिवार के साथ रहता था। उसके भाई परमीत सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मलबे के नीचे से काफी देर तक लोगों की चीख-पुकार सुनाई देती रही, लेकिन भारी मलबे के कारण बचाव कार्य में समय लग गया।   रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रात 11 बजे के करीब मलबे में एक गाड़ी का बंपर मिला, जिससे वाहन के दबे होने की आशंका जताई गई। सुबह 9:46 बजे राहत दल ने वाहन और उसके चालक का शव मलबे से बरामद किया। प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन रातभर जारी रहा। हालांकि मंगलवार सुबह छह बजे से हो रही भारी बारिश ने राहत कार्य में खलल डाला। सभी शवों को सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मुच्छाली कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण

ऊना (25 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज लगभग 48.48 लाख रुपए की लागत से बन रहे मुच्छाली कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस संयंत्र को जल्द से जल्द शुरू करने तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक में “लूटतंत्र”, बैंक बना निजी जागीर

बिना अनुमति वाहन खरीद, निजी विलासिता, रिकॉर्ड गायब केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सहकारी बैंक जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन एक बार फिर गंभीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बद्दी, 29 जनवरी : बद्दी के संडोली में बन रहे हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने विरोध किया है। किसानों ने बरोटीवाला चौक से एसडीएम कार्यालय तक सरकार के खिलाफ रोष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत

प्रतियोगिता में 140 टीमों ने लिया हिस्सा एएम नाथ। चम्बा :  लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित 20 वें राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट...
Translate »
error: Content is protected !!