सुक्खू के गृह जिला की सीट पर मुकाबला जबरदस्त होने वाला : प्रशानिक सेवा अधिकारी को मिल सकती है हमीरपुर से कांग्रेस की टिकट

by
एएम नाथ। हमीरपुर : प्रदेश मे विधानसभा उप चुनावों की अधिसूचना जारी होते ही कांग्रेस पार्टी  फिर से एकशन मोड मे आ गई है। जहाँ तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर होने से भाजपा मे टिकट की दावेदारी को लेकर असमंजस बना हुआ है तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर इन तीनों सीटों पर जीत हासिल करके पार्टी और प्रदेश सरकार ओर मजबूत करने की राह पर बढ़ चुकी है। यूँ तो पार्टी हाईकमान ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों की कांग्रेस ब्लॉक कमेटियों को भंग करके जल्द ही नई कमेटियों को गठित करने के निर्देश जारी कर दिए है। कुछ भी हो इस बार उपचुनाव मे मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला की सीट पर मुकाबला जबरदस्त होने वाला है। क्योंकि इस बार यहाँ से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू के करीबी व वर्तमान में हिमाचल प्रसाशनिक सेवा मे तैनात एक अधिकारी के चुनाव लड़ने की चर्चा भी जोरों पर हैं। पार्टी के पुराने व युवा पदाधिकारी भी इस प्रशानिक अधिकारी को चुनाव लडा़ने के पक्ष मे अपनी सहमति प्रकट कर चुके है। गौर तलब है कि इस प्रशासनिक अधिकारी का संबध भी हमीरपुर से ही है। वर्तमान मे ये अधिकारी हिमाचल प्रदेश के एक उपमंडल मे बतौर एसडीएम अपनी सेवाऐं दे रहा है। वहीं अगर अनुभव की बात करे तो वर्ष 2001 से ग्रामीण विकास विभाग मे नौकरी लगने के बाद उक्त अधिकारी एसईबीपीओ सहित विभिन्न 8 जिलों मे बीडीओ के रूप मे तथा जिला चम्बा व ऊना मे डीआरडीए में बतौर परियोजना अधिकारी सेवा दे चुका है पिछले वर्ष ही हिमाचल प्रशाशनिक सेवा मे इंडक्ट  हुआ है। इस दौरान इस अधिकारी का आम जनता की समस्याओं को समझने व उनके उचित निवारण व सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का अच्छा अनुभव है। वहीं इस अधिकारी की खेलों विशेषकर क्रिकेट मे भी काफी रूची है पिछले लगभग 30 वर्षों से भी अधिक समय मे तीन बार राष्ट्र स्तरीय जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता मे प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुका है व वर्तमान मे गाँव मे एक अकैडमी भी चला रहा है जिसमे नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर कर आ रहे हैं। वहीं अगर बात करें तो उक्त प्रशानिक अधिकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खविंदर सिंह की नीतियों से काफी प्रभावित हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू भी व्यक्तिगत रूप से इस अधिकारी से परिचित है। पूर्व मे कांग्रेस पार्टी से ही ताल्लुक रखने वाले उनके पिता भी हमीरपुर नगर परिषद मे पार्षद रह चुके है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमांशु ठाकुर और किरण को शादी मुबारक

  बड्डल गोयला के हिमांशु ठाकुर को पंदल की किरण के साथ परिणय सूत्र में बंधने पर सतलुज ब्यास टाइम्स परिवार की ओर से ढ़ेरो शुभकामनाएं। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की मानदेय आधार पर होगी पुनर्नियुक्ति

इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत राजस्व कर्मी 21 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते है अपना आवेदन एएम नाथ। बिलासपुर 09 जनवरी: जिला बिलासपुर में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त मतदान के लिए12 अन्य दस्तावेज भी मान्य –DC मुकेश रेपसवाल

 एएम नाथ। चंबा 30 मई  :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि  लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत 1 जून को मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वॉल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद, दो लोग गिरफ्तार

एएम नाथ। मंडी : प्रदेश के मंडी जिला की पुलिस थाना औट को उस समय सफलता ज़ब वॉल्वो बस से 1.645 किलोग्राम चरस बरामद की गई l इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!