सुक्खू सरकार की सुस्ती से बल्क ड्रग पार्क परियोजना में देरी, प्रदेश को हो रहा बड़ा नुकसान : जयराम ठाकुर बोले, भाजपा सरकार की पहल से मिला था हिमाचल को बल्क ड्रग

by

पार्क, कांग्रेस सरकार ने धीमी कर दी निर्माण प्रक्रिया

एएम नाथ। ऊना : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उदासीनता और धीमी कार्यशैली के कारण हरोली में बन रहा बल्क ड्रग पार्क परियोजना तय गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक स्तर पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर समयबद्ध ढंग से काम किया गया होता तो प्रदेश को निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के बड़े अवसर अब तक प्राप्त हो चुके होते। जयराम ठाकुर ने बुधवार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक लम्बे कार्यकाल के रिकॉर्ड बनाने के अवसर पर जिला ऊना के हरोली में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क का स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान जब दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति के मामले में चीन पर अत्यधिक निर्भरता की समस्या सामने आई थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश को दवा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तीन बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया था।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कड़ी और प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया के बाद तत्कालीन भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश के लिए बल्क ड्रग पार्क स्वीकृत करवाने में सफल रही थी। इस परियोजना का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री की उपस्थिति में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था। यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने वाली योजना थी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद इस परियोजना को जिस प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए था, वह नहीं दी गई। निर्माण कार्य की गति धीमी होने के कारण परियोजना का लाभ प्रदेश को समय पर नहीं मिल पाया। आज भी परियोजना से जुड़े अनेक कार्य लंबित हैं, जबकि इसे प्रदेश के विकास के लिए मिशन मोड में पूरा किया जाना चाहिए था।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के पूर्ण होने से न केवल ऊना जिला बल्कि पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। फार्मा हब के रूप में स्थापित हिमाचल प्रदेश को दवा निर्माण में प्रयुक्त कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, उत्पादन लागत कम होगी और प्रदेश के युवाओं को हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में विकसित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्कों की प्रगति अधिक तेज़ी से हुई है क्योंकि वहां की सरकारों ने इन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी। हिमाचल में भी सरकार को राजनीतिक सोच से ऊपर उठकर इस परियोजना को युद्धस्तर पर पूरा करना चाहिए ताकि प्रदेश के हितों की रक्षा हो सके और दवा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने सैंज में किया स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण : कुमारसैन बस अड्डा का एक माह के अंदर होगा लोकार्पण, निरथ बांध से उठाऊ सिंचाई योजना के लिए तैयार होगी डीपीआर – मुकेश अग्निहोत्री

शिमला 23 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुमारसैन बस अड्डा को एक माह के अंदर लोगों को समर्पित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, निरथ बांध से ठियोग विधानसभा क्षेत्र की 28 पंचायतों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नारायण सिंह चौड़ा को लेकर पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा – यूपी के लखीमपुर खीरी इलाके में हथियार और विस्फोटक हथियार रखा हुआ

अमृतसर। सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को लेकर पंजाब  पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रेनियों का दो दो लाख रूप्ये का वीमा : हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में लगाया जा रहा जागरूक कैम्प, वच्चों में खुशी की लहर

सन्तोषगढ़ : जिन युवाओं ने अभी दसवीं या वाहरवीं के पेपर दिए हैं और इस दुविधा में है कि इन पेपरों का प्रणाम आने के वाद क्या किया जाए, तो आपकी इस दुविधा का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दिलाई शपथ

हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में चंद्र कुमार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह शाम को राजभवन में हुआ। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!