सुक्खू सरकार जनादेश को स्वीकार करें, विधानसभा चुनाव में होगा कांग्रेस का सफाया : जयराम ठाकुर

by

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के स्नोर मंडल के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों, उप-प्रधानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

बोले, पांच साल पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करें और सबको साथ लेकर चलें

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के स्नोर मंडल के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों, उप-प्रधानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक की, जिसमें क्षेत्र के विकास, जनहित के ज्वलंत मुद्दों और पंचायतों की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता ने जो विश्वास आप पर जताया है, उसे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास को नई गति दें।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज जो आप लोग चुनाव जीतकर आए हैं, उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का एक लंबा और कड़ा कानूनी संघर्ष रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री सुक्खू अपनी तय हार को देखते हुए चुनाव समय पर नहीं करवाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस तानाशाही रवैये के खिलाफ भाजपा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गई, जहां दोनों जगह सुक्खू सरकार को मुंह की खानी पड़ी और अंततः सर्वोच्च अदालत के कड़े निर्देश के बाद 31 मई से पहले यह चुनाव संपन्न कराने पड़े।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह अड़ियल रुख अपनाए हुए हैं और अपनी करारी हार स्वीकार करने के बजाय लगातार झूठ का सहारा लेकर आंकड़े छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले स्थानीय निकाय चुनावों में हार के बाद मुख्यमंत्री ने झूठे आंकड़े पेश किए, फिर पंचायत चुनावों में 2400 प्रधानों की जीत का सफेद झूठ बोला, लेकिन जब भाजपा ने इसकी सूची मांगी तो सरकार के पास कोई जवाब नहीं था। इसके बाद जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में भी कांग्रेस ने अपनी हार छिपाई, जबकि भाजपा ने यहां भी प्रचंड जीत के साथ इनसे दो नगर निगम छीनकर तीन जगह बड़ी जीत दर्ज की।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की नैतिकता इसी में है कि वे इस प्रचंड जनादेश का सम्मान करें, क्योंकि सत्ता के नशे में चूर होकर वे अपने पद के नैतिक मूल्य पूरी तरह भूल चुके हैं। उन्होंने जीते हुए प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई की पहली परीक्षा पास कर चुके हैं, इसलिए अगले पांच साल पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करें और सबको साथ लेकर चलें। अब आपसी मनमुटाव भुलाकर संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह जीत एक पड़ाव मात्र है, हमारी असली मंजिल अभी बाकी है और झूठी गारंटियों वाली इस कांग्रेस सरकार से जनता का विश्वास पूरी तरह उठ चुका है, जिसके चलते आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होना निश्चित है।
आपदा के बाद चारों ओर मची तबाही का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी कि वे सरकार के दबाव में न आएं और अपनी सीमा में रहकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को परेशान न करें। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि यदि सरकारी तंत्र के दबाव में आकर हमारे लोगों के घरों की नाप-नपाई करने की कोशिश की गई, तो समय आने पर हम उनके घरों की नाप-नपाई करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र सिंह और द्रंग के स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि इससे पूर्व नगवाईं में बंजार क्षेत्र से जीते जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों ने विधायक सुरेंद्र शौरी की अगुवाई में नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कर आगामी विकास कार्यों का खाका तैयार किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सनोली में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाऐं अर्पित कर शहीदो को किया याद

संतोषगढ़ : सनोली मजारा गाँव में शहीद-ए- आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने अन्य पदाधिकारियों सहित न फूल मालाऐं अर्पित कर शहीदो को याद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा क्षेत्र चुराह के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत गुईला, बोंदेडी, बैरागढ़, सतनाला में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का प्रवास कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को 1500 रुपए देने , 300 यूनिट मुफ्त बिजली पर निर्णय हो सकता : कैबिनेट मीटिंग 16 फरवरी को बुलाई

शिमला : हिमाचल सरकार की कैबिनेट मीटिंग 16 फरवरी को बुलाई गई है। इसके लिए सभी विभागों को अपना-अपना एजेंडा तैयार करने के निर्देश दे दिए गए है। कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं को 1500...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद उमीदवारों का जिला स्तर पर घोषित होगा अंतिम चुनाव परिणाम: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चम्बा में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत जारी कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 तथा...
Translate »
error: Content is protected !!