सुख-आश्रय योजना के तहत 41 बच्चों को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण पर भेजा

by

मुख्यमंत्री सुक्खू ने तपोवन से दिखाई हरी झंडी, दिल्ली, आगरा, फतेहपुर सीकरी और जयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू होंगे बच्चे

एएम नाथ।  धर्मशाला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को तपोवन, धर्मशाला से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत कांगड़ा जिले के बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे 41 बच्चों के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पांच दिवसीय यात्रा के दौरान बच्चे देश की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता और गौरवशाली परंपराओं को करीब से जानेंगे।

भ्रमण दल में जिले के चार बाल देखभाल संस्थानों के बच्चे शामिल हैं। इनमें सीसीआई सलियाणा के 11, सीसीआई तितली के नौ, सीसीआई दाड़ी के पांच और सीसीआई गरली के 16 बच्चे शामिल हैं। बच्चों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ आवश्यक स्टाफ भी भेजा गया है।

दिल्ली से जयपुर तक देखेंगे ऐतिहासिक धरोहरें

पांच दिवसीय भ्रमण पालमपुर से शुरू होगा। इस दौरान बच्चों को देश की राजधानी दिल्ली के अलावा आगरा, फतेहपुर सीकरी और जयपुर सहित कई ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थानों का भ्रमण करवाया जाएगा। इससे बच्चों को देश के इतिहास, विरासत और विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक परंपराओं को समझने का अवसर मिलेगा।

बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान उनके ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की गई है।

अनाथ और असहाय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना केवल एक कल्याणकारी योजना नहीं है, बल्कि अनाथ एवं असहाय बच्चों को माता-पिता जैसा स्नेह, भावनात्मक संबल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध करवाने के सरकार के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण बच्चों के ज्ञान और अनुभव को बढ़ाने के साथ उनके आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमराली में अवैध शराब फैक्टरी मामले में मुख्य संचालक हरियाणा से गिरफ्तार

रोहित जसवाल। हरोली :  अमराली में स्थित एक फैक्टरी में वर्ष 2024 में अवैध शराब बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना हरोली में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस के महिला- पुरुष गिरफ्तार, बिना वीजा रह रहे थे मैक्लोडगंज में : मैक्लोडगंज थाना में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

एएम नाथ। मैक्लोडगंज :  हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में बगैर वीजा रह रहे रूस के महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। यूलिया जुलानोवा वीजा खत्म होने के बावजूद करीब नौ साल से भारत...
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

14 से 16 दिसंबर तक चलेगा विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

चंबा,14 दिसंबर : जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय स्थित जिला परिषद भवन के कक्ष में ग्रामीण विद्युतीकरण परियोजनाओं के सौजन्य से जिला में कार्यरत अभियंताओं को विद्युत सुरक्षा नियमों की जानकारी को लेकर तीन दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुमलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारा

पट्टा मेहलोग,16 फरवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत चंडी के बुमलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपरांत सोमवार को मंदिर कमेटी के द्वारा हर वर्ष की भांति...
Translate »
error: Content is protected !!