सुखबीर बादल को सम्मन नहीं, बल्कि सीधा गिरफ्तार ही किया जाना चाहिए था : कुंवर विजय प्रताप

by

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने बादल परिवार तथा अपनी पार्टी पर सीधा हमला किया है। उन्होंने सुखबीर बादल को सम्मन भेजे जाने पर कहा कि सुखबीर बादल की सीधा गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों जो भी लोग शामिल हैं, उनकी सीधी गिरफ्तार किया जाना चाहिए, परंतु ऐसा नहीं होता। इस कारण ही नशे के व्यापारी को जमानत मिल गई।
बता दें कि वीरवार कोटकपूरा गोलीबारी मामले में विशेष जांच टीम ने सुखबीर बादल को सम्मन जारी किया है। सूत्रों अनुसार 30 अगस्त को सुबह 10.30 बजे एसआईटी ने सुखबीर बादल को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच चंडीगढ़ के सैक्टर 32 में होगी। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल समेत उन सभी लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, जो कोटकपूरा गोलीकांड में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बेशक उनकी रिपोर्ट को खारिज कर दिया गया है पर उसमें लिखी गई एक भी लाइन पर अभी तक किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। जिस दिन उन्हें इस संबंधी किसी बात हेतु पूछा जाएगा तो वह सोशल मीडिया पर लाइव होकर बताएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पढ़ाते समय लग गया था ‘थपड़’, प्रिंसिपल ने मांगी माफ़ी : बद्दो के निजी स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा बच्चे की पिटाई का मामला

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पढ़ाते समय कापी में गलतियां करने पर बद्दो के निजी स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा बेरहमी से थपड़ मारने की वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल होने के मामले मे नया...
article-image
पंजाब

टूटी -फूटी सड़कों से होशियारपुर निवासी परेशान-प्रशासन बेपरवाह : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर के इतिहास में इससे पहले सड़कों की इतनी दयनीय दशा कभी नहीं देखी : तीक्ष्ण सूद होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट...
article-image
पंजाब

गोल्डी सिंह की अध्यक्षता में नौजवानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च का शानदार स्वागत

गढ़शंकर :  केंद्र सरकार द्वारा कृषि संबंधी बनाए गए कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों द्वारा पिछले काफी समय से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा

Triple Murder : बर्थडे पार्टी के दौरान चली अंधाधुंध गोलियां; गैंगवार का शक

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में एक बर्थडे पार्टी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने सनसनी मचा दी। देर रात करीब 2 बजे पिंजौर के होटल सल्तनत में हुई इस फायरिंग में तीन...
Translate »
error: Content is protected !!