सुखबीर बादल पर हमले की NIA करे जांच….पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

by

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरामणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमले की अभी एटीएस जांच कर रही है लेकिन पंजाब के बठिंडा लोकसभा सदस्य हरसिमरत कौर बादल ने पत्र लिखकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जांच एनआईए से कराने की मांग रखी है।

गौरतलब हो कि 13 अगस्त को नांदेड़ के श्री हजरूर साहिब गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें बादल के हाथ में गहरी चोट लगी थी। डॉक्टरों पर फ्रैक्चर की पुष्टि की थी। बादल अभी हरियाणा के गुरुग्राम स्थिति मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

हरसिमरत ने जारी की तस्वीरें

सुखबीर बादल की पत्नी और शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने अपने विरोधियों के दावों को गलत साबित करते हुए बादल को हमने में लगी चोट को बतानें वाली तस्वीरें भी जारी की हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर 13 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे के बाहर जानलेवा हमला हुआ था। सुखबीर सिंह बादल दोपहर करीब 1:45 बजे नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब दीवान जी में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद जब वे गुरुद्वारे की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी वहां मौजूद एक सेवादार ने उन पर हमला कर दिया।

नांदेड़ बादल पर हमले में अब क्या हुआ?

  • मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत मेंगिरफ्तारी और रिमांड: हमले के तुरंत बाद पकड़े गए आरोपी जसपाल सिंह (तेजा सिंह ऐदल) को मुदखेड़ अदालत ने 24 अगस्त 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 353 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला आरोपी मूल रूप से पुणे का रहने वाला एक वकील है और पिछले दो साल से नांदेड़ के गुरुद्वारे में सेवादार (स्वयंसेवक) के रूप में काम कर रहा था।
  • महाराष्ट्र पुलिस की आतंकवाद निरोधी शाखा (ATS) ने पुणे में आरोपी जसपाल सिंह के घर पर छापेमारी की है।
  • शुरुआती पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पंजाब में नशे की समस्या को लेकर नाराज था। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश या बाहरी ताकतें शामिल हैं।
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
  • शिरोमणि अकाली दल के नेताओं (जैसे बिक्रम सिंह मजीठिया) ने इस हमले को दिसंबर 2024 में स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर हुए पुराने हमले से जोड़ते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
  • सुखबीर बादल की स्वास्थ्य के हालात 
    नांदेड़ गुरुद्वारे के बाहर कृपाण से किए गए इस हमले मे सुखबीर सिंह बादल के  दाहिने हाथ पर चोट आई थी। अस्पताल में उनकी एक छोटी सर्जरी हुई, जिसके बाद 14 अगस्त को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल दिल्ली के मेदांता अस्पताल में डॉ. संजय महेंद्रू की निगरानी में उनके हाथ का सीटी स्कैन और आगे का इलाज चल रहा है। सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा पर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। उनकी पत्नी हरसिमरत कौन ने उन सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की थी। जिन्होंने बादल पर हुए हमले को नाकाम करते हुए उनकी जान बचाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विज्ञान, गणित, सामाजिक तथा अंग्रेजी का सरकारी हाई स्कूल डघाम में शिक्षा मेला आयोजित 

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत्तों अनुसार मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल के नेतृत्व में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में दो दिवसीय विज्ञान, गणित, सामाजिक शिक्षा तथा अंग्रेजी विषय...
article-image
पंजाब

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग-ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी और सीआरपीएफ के बीच मुकाबला रहा  बराबर

गढ़शंकर, 29 जुलाई: 38वीं जेसीटी पंजाब राज्य सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता यहां बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट...
article-image
पंजाब

हर्षोल्लास के साथ शुरु हुआ ‘होशियारपुर नेचर फैस्ट- 2024 : अब 3 मार्च को होगी प्रसिद्ध पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला की स्टार नाइट

जिला वासियों को ‘होशियारपुर नेचर फैस्ट- 2024’ में परिवार सहित आने का किया आह्वान होशियारपुर, 01 मार्च :  होशियारपुर में पर्यटन की असीम संभावनाओं से लोगों को रुबरु करवाने के लिए पर्यटन व संस्कृति...
पंजाब

नशे की ओवरडोज के कारण 23 वर्षीय युवक की मौत

खन्ना : मॉडल टाउन के रहने वाले 23 वर्षीय मनीष वर्मा की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई, मिली जानकारी अनुसार मनीष के पिता ने बताया कि मंगलवार की देर रात मनीष...
Translate »
error: Content is protected !!