सुखबीर बादल से पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की 3 घंटे पूछताछ

by

चंडीगढ़ : अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से 3 घंटे पूछताछ की। इस दौरान बहबल कलां में हुए गोलीकांड के बारे में सुखबीर से सवाल पूछे गए। बाहर आकर सुखबीर बादल ने कहा मैंने एसआईटी को कहा कि पिछले 7 साल में असली दोषियों को पकड़ने की कोई कोशिश नहीं हो रही। सिर्फ हमें निशाना बनाया जा रहा है। मैंने एसआईटी को कहा कि जब भी, जो भी इन्फॉर्मेशन चाहिए, मैं देने के लिए तैयार हूं। सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 5 महीने में कोई काम नहीं किया। अब सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए मुझे सम्मन भेजा गया है।
पंजाब पुलिस के आईजी नौनिहाल सिंह की अगुआई वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने सुखबीर बादल से पूछताछ करेगी। बहबल कलां में फायरिंग के वक्त सुखबीर बादल पंजाब के डिप्टी सीएम थे। गृह विभाग भी वही संभाल रहे थे। इस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई थी। एसआईटी यह जानना चाहती है कि बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सिखों पर फायरिंग के ऑर्डर किसने दिए थे?। गौरतलब है कि सुखबीर बादल को कोटकपूरा गोलीकांड में भी तलब किया गया है। वह 14 सितंबर को
एडीजीपी एलके यादव की अगुआई वाली एसआईटी के आगे पेश होंगे।
1 जून 2015 को पंजाब के बरगाड़ी से करीब पांच किमी दूर गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला स्थित गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप चोरी हो गए थे। इसके विरोध में कोटकपूरा चौक और कोटकपूरा-बठिंडा रोड स्थित गांव बहबल कलां में सिख प्रदर्शन कर रहे थे।
14 अक्टूबर 2015 को पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर फायरिंग कर दी थी. इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में गांव सरांवा वासी गुरजीत सिंह और बहबल खुर्द वासी कृष्ण भगवान सिंह शामिल थे। इस मामले में इंसाफ के लिए बहबल कलां में इंसाफ मोर्चा का लगातार धरना भी चल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तरनतारन से संबंध रखने वाले एक युवक को नशे की खेप के साथ सिरसा सीआईए स्टाफ ने किया गिरफ्तार

सिरसा :   पुलिस पंजाब के तरनतारन से संबंध रखने वाले एक युवक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को पूछताछ के दौरान अपनी पहचान राजवीर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नकली एसएचओ ने 326 के आरोपी छोड़ने के लिए 35 हजार , असली एसएचओ के पास पहुंचा कहा आरोपी छोड़ दो पैसे दे दिए …फिर नकली एसएचओ की खुली पोल

गढ़शंकर, 21 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एस. एच. ओ. थाना गढ़शंकर के नाम पर लोगों से फोन पर पैसे मांगने वाले नकली एस. एच..ओ. को साथी सहित गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया...
article-image
पंजाब

एक्सिस बैंक लूट 2018 : एक्सिस बैंक के लूटेरों को माहिलपुर पुलिस राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

माहिलपुर – 2018 में कोटफातुही में एक्सिस बैंक में रिवाल्वर की नोक पर 8 लाख 60 हजार रुपये पांच नकाबपोश लूटेरों ने बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर लूटने वाले लूटेरों में से एक जसविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!