सुखाश्रय योजना के तहत जिला में 27 वर्ष तक की आयु के 466 निराश्रित बच्चों का अभी तक किया चयन – DC अपूर्व देवगन

by

चंबा, 21 नवंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की पात्रता और दिए जा रहे लाभों के प्रति पात्र लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए सभी संबंधित विभाग जागरूकता गतिविधियां आयोजित करें।
यह निर्देश आज उन्होंने जिला बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक की समीक्षा करते हुए दिए।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
उपायुक्त ने कहा कि सुखाश्रय योजना के तहत जिला में 27 वर्ष तक की आयु के 466 निराश्रित बच्चों का अभी तक चयन किया गया है
उपायुक्त ने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों में व्यावसायिक और उच्च शिक्षा के प्रति विशेष प्रोत्साहन देने के लिए विशेष कर 10 वीं व 12 वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और इसके साथ 18 से 23 वर्ष की आयु के निराश्रितों युवाओं के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी संबंधित एसडीएम के माध्यम से करियर काउंसलिंग के लिए शिविर आयोजित करें।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला में योजना की पात्रता को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रचार प्रसार सुनिश्चित बनाया जाए ताकि कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे।
अपूर्व देवगन ने कहा कि योजना के अंतर्गत निराश्रित बच्चों को रहने के लिए आवास, भूमिहीन बच्चों को तीन बिस्वा जमीन, उत्तम शिक्षा प्राप्त करने के लिए नि:शुल्क कोचिंग, व्यावसायिक प्रशिक्षण, विवाह के लिए 2 लाख, जो निराश्रित युवा खुद का स्टार्टअप करना चाहते हैं उन्हें 2 लाख रुपए की एकमुश्त राशि का प्रावधान रखा गया है।
उपायुक्त ने जिला में संचालित किए जा रहे पांच बाल व बालिका आश्रम में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आश्रम में पढ़ रहे बच्चों की करियर काउंसलिंग के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाए।
बैठक की कार्यवाही का संचालन कार्यवाहक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शशि ठाकुर ने किया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, , उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह, प्रारंभिक शिक्षा सुमन मन्हास, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा, ओएसडी उमाकांत आनंद, सीडीपीओ मैहला अनुराधा, चुवाड़ी धर्म सिंह, भरमौर अमर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला नेतृत्व से सामाजिक व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी होती है सुनिश्चित : उपायुक्त

महिलाओं के लिए 15 दिवसीय चंबा थाल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल थाल प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 महिलाओं को प्रदान किया गया प्रशिक्षण : उपायुक्त एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान…भावुक होते हुए बोले- बेटे का सपना करूंगा पूरा : ‘मानसा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को मानसा में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि वे 2027...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के उमेश दत्त शर्मा और चंबा की नीलम कुमारी बने सब-इंस्पेक्टर : संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायी कहानी

एएम नाथ।  शिमला/चंबा। मेहनत, संघर्ष, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर सफलता हासिल करने की कहानी हमेशा प्रेरणा देती है। हिमाचल प्रदेश के चौपाल के उमेश दत्त शर्मा और चंबा की नीलम कुमारी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी की साजिश : प्रधानमंत्री जी, ये एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ़्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ़्तार कर लीजिए – केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के सीएम आवास पर पिटाई मामले में आखिरकर सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी टूट गई है। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी...
Translate »
error: Content is protected !!