सुख्खू सरकार का यूटर्न : हिमाचल में हायर पे ग्रेड अधिसूचना पर लगी रोक

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से जुड़े हायर पे ग्रेड (राइडर) संबंधी अधिसूचना पर रोक लगा दी है। सोमवार को वित्त विभाग ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए 6 सितम्बर, 2025 को जारी की गई अधिसूचना को प्रशासनिक आधारों पर आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है।

सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों में मची हलचल और असमंजस को फिलहाल थामने की कोशिश की गई है क्योंकि दो दिन पहले जारी अधिसूचना के बाद कर्मचारियों के संगठन लगातार विरोध जता रहे थे। उनका कहना था कि इससे करीब 89 श्रेणियों के कर्मचारियों को वित्तीय नुकसान होगा और उनके वेतनमान में प्रतिमाह 10 से 15 हजार रुपये तक की कटौती हो सकती है।

कर्मचारी संगठनों ने इसे सीधा कर्मचारी विरोधी कदम करार देते हुए मुख्यमंत्री से अधिसूचना वापिस लेने की मांग की थी। इसी सिलसिले में सोमवार को संगठन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात भी की थी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया था कि उनकी सैलरी में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी और पहले से दिए जा चुके इंक्रीमेंट को वापस नहीं लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि भविष्य की नई नियुक्तियों पर अतिरिक्त इंक्रीमेंट की व्यवस्था लागू नहीं होगी।

इसी बीच सोमवार की शाम वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना ने स्थिति साफ कर दी है कि 6 सितम्बर का आदेश अब अमल में नहीं लाया जाएगा और इसे प्रशासनिक आधार पर रोका गया है। आदेश में साफ कहा गया है कि यह अधिसूचना फिलहाल स्थगन की स्थिति में रहेगी और इस पर आगे निर्णय आगामी आदेशों में लिया जाएगा।

सरकार के इस कदम से कर्मचारियों के बीच कुछ हद तक राहत की भावना जरूर आई है, लेकिन सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि अधिसूचना को पूरी तरह वापिस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने सचिवालय परिसर में गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और फैसले को कर्मचारी विरोधी बताया।

सरकार की ओर से हालांकि दोहराया गया है कि कर्मचारियों के मौजूदा वित्तीय लाभों में कोई कटौती नहीं की जाएगी और स्थिति को लेकर कर्मचारियों की सभी आशंकाओं को दूर करने के लिए जल्द ही स्पष्टीकरण भी जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों की सैलरी में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। हालांकि भविष्य में होने वाली नई नियुक्तियों पर अतिरिक्त इंक्रीमेंट नहीं दिया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का 56वाँ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी सलूणी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर पीजीआई को किया सपुर्द

गढ़शंकर। गढ़शंकर के 94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने पीजीआई, चंडीगढ़ के लिए उनका पार्थिव शरीर  बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह व रोटरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यू बस स्टैंड से चौगान तक लिफ्ट स्थापित करने को लेकर कार्य करना सुनिश्चित बनाऐं नगर परिषद : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के पार्षदों और अधिकारियों के साथ की बैठक ई-रिक्शा के लिए भगोत में स्थापित होगा चार्जिंग पॉइंट : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भिड़ा गया था दो आतंकियों से वो – राइफल छीनने की भी कोशिश की… पहलगाम में मारे गए सैयद हुसैन ने

पहलगाम में आतंकवादी हमले में एक कश्मीरी युवक की भी जान चली गई. उसकी पहचान सैयद हुसैन शाह के रूप में हुई है। पहलगाम के पास अशमुकाम का रहने वाला सैयद हुसैन शाह घोड़े चलाने...
Translate »
error: Content is protected !!