सुजानपुर से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट

by
एएम नाथ। शिमला :  हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  कैप्टन रणजीत सिंह सुजानपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के ‍टिकट पर 2440 मतों से विजयी हुए है।
उन्होने यहां से भाजपा प्रत्याशी राजिन्दर राणा को पराजित किया है।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित विधायक को बधाई दी तथा उन्हें अपने निर्वाचित क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया  तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का परामर्श दिया। भेंट के दौरान भोंरज के विधायक सुरेश कुमार भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फॉल आर्मी वर्म से बचाव हेतु कृषि विभाग ने जारी की एडवाईजरी

ऊना: कृषि उप निदेशक अतुल डोगरा ने एडवाईजरी जारी करते हुए बताया कि जिला ऊना में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी फाल आर्मी वर्म नामक कीट ने मक्की की फसल पर आक्रमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैलेंडर का किया विमोचन 

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आज ‘अपराजिता मैं चंबा की’ नामक शीर्षक से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत तैयार किए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुरगेला के पूर्ण चंद ने रची सफलता की कहानी : कांगड़ा के मैदानी इलाके में लहलहाई ठंडे पहाड़ों की फसल :

शाहपुर के सेब में स्वरोजगार का स्वाद धर्मशाला, 5 जून। मिट्टी से सोना उगाने का हुनर रखने वाले लोग खेती में नयापन लाकर केवल पैसा ही नहीं कमाते, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व लोक अदालत में सभी इंतकाल का करे निपटारा:उपायुक्त आदित्य नेगी

शिमला 22 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां लंबित राजस्व मामलों से संबंधित जिला के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!