सुनीता केजरीवाल पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में 28 अप्रैल को करेंगी रोड शो : सुनीता पार्टी की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल – आतिशी

by

नई दिल्ली  :  दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सुनीता केजरीवाल के चुनाव प्रचार को लेकर अपडेट दिया है। आगाज दिल्ली से होगा। पूर्वी दिल्ली इलाके में रोड शो से वोटर्स को लुभाने का प्रयास करेंगी।  28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। सुनीता पार्टी की स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल हैं।

मिसेज केजरीवाल पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार प्रत्याशी हैं। सुनीता केजरीवाल अब तक वीडियो संदेश के जरिए सीएम केजरीवाल की बात कहती आई हैं। रामलीला मैदान से पहली बार इंडी अलायंस रैली को संबोधित किया था। फिर रांची में आयोजित जनसभा के मंच से अपनी बात साझा की थी।

रोड शो से आगाज :  AAP नेता आतिशी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगी और AAP उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगी। इसकी शुरुआत कल दिल्ली से होगी। 27 अप्रैल को वह पूर्वी दिल्ली में रोड शो करेंगी। फिर वह 28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। सुनीता केजरीवाल पंजाब, हरियाणा और गुजरात का भी दौरा करेंगी।”

दांव उल्टा पड़ गया है-   आतिशी ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा-“भाजपा शासित केंद्र सरकार और उनके राजनीतिक हथियार ED ने लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद अरविंद केजरीवाल को इसलिए गिरफ्तार किया कि वे लोकसभा चुनाव में प्रचार ना कर सकें। लेकिन मैं भाजपा को ये बताना चाहती हूं कि उनका दांव उल्टा पड़ गया है क्योंकि दिल्ली के लोग, पंजाब के लोग और देश भर के लोग अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

तिहाड़ में बंद हैं सीएम केजरीवाल ; सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कथित शराब घोटाले में हिरासत में लिया था। उन्हें अदालत में पेश किया गया और ईडी कस्टडी में ही तिहाड़ भेज दिया गया। इसके बाद यह सवाल उठने लगे थे कि आखिर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी। इसके बाद सुनीता को गुजरात के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी जगह दी थी। उनका नाम इस लिस्ट में सीएम केजरीवाल के ठीक बाद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक आयोजित : जिला में कुल 66 मामले, 4 मामलों में पुलिस जांच कर रही, 41 मामले न्यायलय में लंबित पड़े, 21 मामले खारिज

ऊना, 28 मार्च – जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला कल्याण विभाग द्वारा जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति ऊना (एससी-एसटी अत्याचार निवारण) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण – DC अनुपम कश्यप

प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा स्टिपेन्ड, सरकारी और निजी कार्यालयों में अप्रेंटिसशिप करवाना अनिवार्य एएम नाथ। शिमला :  नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस½ की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने 15 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के किए उद्धघाटन एवं शिलान्यास : भावी पीढ़ी के भबिष्य को संवारने के लिए हर सुविधाए मुहैया करवाना प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 10 दिसम्बर – हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत पालकवाह में 4.74 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित पालकवाह में हरोली ऑडिटोरियम का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लोकार्पण किया गया।...
article-image
पंजाब , समाचार

आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब ने बठिंडा सिटी के प्रधान गुरविंदर सिंह चाहल सहित जिला व प्रदेश स्त्तर के 20 से ज्यादा पदाधिकारी किए नियुक्त

मोहाली । – आल इंडिया जाट महासभा द्ववारा पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार नियुक्तियां की जा रही है। आज जिला व प्रदेश स्त्तर के 20 से ज्यादा पदाधिकारी नियुक्त किए...
Translate »
error: Content is protected !!