सुन्दरनगर में विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस का आयोजन

by

सुन्दरनगर, 08 सितम्बर। भारत सरकार के आदेशानुसार समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सी0आर0सी0) सुन्दरनगर में विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के प्रशिक्षु एवं अन्य स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी0आर0सी0 सुन्दरनगर के प्रवक्ता (भौतिक चिकित्सा) विशेषज्ञ डाॅ प्रदीप पाहवा ने भौतिक चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने श्रव्य, दृष्य एवं विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से प्रतिभागियों को उक्त विषय के बारे में प्रभावी तरीके से प्रशिक्षित एवं जागरूक किया। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 8 सितम्बर को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। संस्थान के पुनर्वास अधिकारी डाॅ प्रियदर्शी मिश्र ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए इस विषय पर अपने विचार रखे तथा कार्यक्रम का संचालन किया एवं कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। कार्यकारी प्रशासनिक अधिकारी शैलेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कॉन्शियस प्लैनेट-द वे फॉरवर्ड कार्यक्रम में भाग लिया

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कॉन्शियस प्लैनेट- द वे फॉरवर्ड कार्यक्रम में भाग लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC कार्यालय परिसर चंबा में एसडीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने दिलवाई शपथ

एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में मताधिकार का प्रयोग करने वारे एक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन चंबा के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा कार्यालय परिसर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यात्रा के दौरान शराब ले जाने के नियमों में ढील : एक व्यक्ति 750 एमएल की छह बोतलें या 1000 एमएल की पांच बोतलें और 24 बोतल बियर अपने साथ रख सकता

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य में नई आबकारी नीति की घोषणा की है, जो शराब प्रेमियों और पर्यटन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। इस नीति के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच करेगी NIA : केंद्रीय गृह मंत्रालय हत्याकांड से जुड़ी पूरी जांच रिपोर्ट की तलब

वरिंदर प्रताप सिंह । नई दिल्ली: नंगल में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड से...
Translate »
error: Content is protected !!