सुप्रीम कोर्ट से आप सांसद संजय सिंह को बड़ी 6 महीने बाद मिली जमानत : ईडी ने संजय सिंह को चार अक्तूबर, 2023 किया था गिरफ्तार

by

नई दिल्ली  :  प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह को मामले में चार अक्तूबर, 2023 को गिरफ्तार किया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप नेता संजय सिंह छह महीने जेल में बिता चुके हैं और उनके खिलाफ दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में आप सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। जस्टिस संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ ने मंगलवार को छह महीने से जेल में बंद संजय सिंह को जमानत देने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि अगर आप नेता को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा था सवाल :  सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि क्या सिंह को और कुछ समय के लिए हिरासत में रखने की जरूरत है? सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से कहा था कि अगर दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आप नेता संजय सिंह की हिरासत की जरूरत है तो लंच ब्रेक के बाद इससे उसे अवगत कराया जाए।  इसके अलावा शीर्ष अदालत ने कहा  कि आप नेता संजय सिंह छह महीने जेल में बिता चुके हैं और उनके खिलाफ दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इन आरोपों की जांच ट्रायल के दौरान की जा सकती है।
संजय सिंह के वकील और जस्टिस के बीच बहस :  संजय सिंह की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सिंघवी ने कहा आप गिरफ्तारी की ‘जरूरत’ के मुद्दे पर विचार कर रहे हैं। यह धारा 19 पीएमएलए के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने धारा 19 (1) पढ़कर सुनाई और साथ ही विजय मदनलाल चौधरी के फैसले का हवाला दिया।   जस्टिस खन्ना ने इस पर कहा कि कृपया आप सही तथ्य पर बात करें। इस पर सिंघवी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्य गवाह दिनेश अरोड़ा ने पहले अपने नौ बयानों में संजय सिंह का नाम नहीं लिया था। इस पर खन्ना ने कहा कि क्या दिनेश अरोड़ा को सीबीआई मामले में 16 नवंबर 2022 में माफी मिली?  इस पर सिंघवी ने कहा कि तब तक उनके बयानों में सिंह का नाम नहीं था। दिनेश अरोड़ा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जिसके बाद उन्होंने पहली बार आरोप लगाए।संजय सिंह को चार अक्तूबर, 2023 किया था गिरफ्तार :  पिछली सुनवाई में संजय सिंह के लिए पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्य गवाह दिनेश अरोड़ा ने पहले अपने नौ बयानों में संजय सिंह का नाम नहीं लिया था। सिंघवी ने कोर्ट में कहा था कि अप्रूवर की गवाही तब तक विश्वसनीय नहीं होती, जब तक उसकी पुष्टि न हो जाए।  बता दें, 19 जुलाई 2023 को अप्रूवर बने दिनेश अरोड़ा के बयान में पहली बार संजय सिंह का नाम आया। यहां तक कि 164 के बयान में भी नाम नहीं लिया था। संजय सिंह ने ईडी के खिलाफ (मानहानि) शिकायत की और फिर ईडी ने बिना किसी समन के उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हाईकोर्ट ने सात फरवरी को सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन निचली अदालत को सुनवाई शुरू होने पर इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया था। सिंह दिल्ली से राज्यसभा के लिए फिर से चुने गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सिंह को मामले में चार अक्तूबर, 2023 को गिरफ्तार किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सहयोगी दलों के साथ मिलकर 13 सीटें जीतेगी- किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र समर्थक सरकारें जिम्मेदार – कुशल पाल सिंह मान

गढ़शंकर, 5 मार्च : कुशल पाल सिंह मान महासचिव शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और उम्मीदवार लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब ने किसानों के पक्ष में गढ़शंकर में बात की और कहा कि उनकी पार्टी...
article-image
पंजाब

प्राचीन दुर्गा मंदिर(भामेश्वरी मंदिर )भाम में मूर्ति स्थापना दिवस को समर्पित कलश यात्रा निकाली

*यह कलश यात्रा पूरे नगर की परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर पहुंची *25 मई रात्रि को पूनम दीदी वृंदावन वाले महामाई की महिमा का गुणगान करेंगी *होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव भाम...
article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द में बाबा रज़ा बली कादरी की याद में वार्षिक मेला 25 जून को

गढ़शंकर: बाबा रज़ा बली कादरी की स्मृति में वार्षिक मेला 25 जून को बाबा रज़ा बली कादरी की दरगाह पर बाबा रज़ा बली कादरी और साईं मशकीन जी मशकीन कादरी देनोवाल खुर्द (गढ़शंकर) में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी और पीएम की तो पत्नी ही नहीं.’ महिला आरक्षण पर बोलते-बोलते ये क्या कह गए राहुल गांधी

लोककसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान एक बहुत ही दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला. विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए तो...
Translate »
error: Content is protected !!