सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान – जिले के सरपंच पद के लिए 2730 व पंच पद के लिए 6751 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव : DC कोमल मित्तल

by

जिले के 1683 पोलिंग बूथों पर मतदान की तैयारियां संपन्न – डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी. ने चुनाव ड्यूटी में जा रहे स्टाफ को डिस्पेच ब्रीफिंग की

होशियारपुर, 14 अक्टूबरः  ग्राम पंचायत चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह तैयारी कर ली है। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल और एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा ने संयुक्त रूप से आज पंडित जे.आर. बहुतकनीकी कालेज होशियारपुर के अलावा जिले के अलग-अलग स्थानों पर पोलिंग पार्टियों व सुरक्षा बलों को रवाना करने से पहले डिस्पेच ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग में चुनावी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी गई।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान 15 अक्टूबर 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचे।

      डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि मतदान केंद्र पर पहचान के प्रमाण के रूप में नागरिक अपना वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और नीला कार्ड दिखाकर अपना वोट डाल सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि इसके अलावा नागरिक पासबुक (बैंक/डाकघर द्वारा जारी) जिसमें तस्वीर हो, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय द्वारा जारी), सर्विस पहचान पत्र (तस्वीर के साथ) जो केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए हों, स्मार्ट कार्ड (आर.जी.आई. द्वारा एन.पी.आर. के तहत जारी), पेंशन दस्तावेज (तस्वीर के साथ), एम.पी./एम.एल.ए. को जारी अधिकृत पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड (यू.डी.आई.डी) जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए गए हों, को भी दिखाकर मतदान कर सकते हैं।

कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में कुल 10 ब्लाक हैं और मतदान बूथों की संख्या 1683 है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1405 ग्राम पंचायतें व वार्डों की संख्या 8041 है। कुल मतदाताओं की संख्या( पूरक सूची से पहले) 989093 है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में सरपंच पद के लिए कुल 2730 व पंच पद के लिए 6751 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 265 पंचायतें सर्वसम्मति से पहले ही चुन ली गई हैं, इसके अलावा कई स्थानों पर सरपंच व पंचों की सर्वसम्मति बन गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 10 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टाफ इन चुनावों में अपनी ड्यूटी निभा रहा है।

      डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि राज्य चुनाव आय़ोग की हिदायतों के अनुसार मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे शांति और अनुशासन के साथ मतदान करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाएं।

एस.एस.पी. सुरेंद्र लांबा ने बताया कि चुनाव के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जिले में 3500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर 65 पैट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई है, 14 डी.एस.पीज के अलावा 4 एस.पी सुपरवाइज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष तौर पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुरीले साजों पर गूंजी स्वर लहरियां : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 के लिए ऑडिशन आरंभ

रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन अंब कॉलेज के सभागार में आरंभ हो गए हैं। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया और...
article-image
पंजाब

श्रीराम के वचनानुसार श्रीहनुमान जी चारों वेदों का ज्ञाता और सर्वश्रेष्ठ वक्ता हैं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : महर्षि भृगुवेद विद्यालय द्वारा शक्ति मन्दिर में ओयाजित श्री हुनमान कथा के पहले दिन श्रीराम जन्मभूमि न्यास, अयोध्या के कोषाध्यक्ष श्री गोविन्ददेव गिरी जी महाराज ने हनुमान जी की कथा का...
article-image
पंजाब

सी.जे.एम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व बैंक प्रबंधकों के साथ  की बैठक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में 14 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत – राज पाल रावल

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान रखे जाने वाले मामलों संबंधी की चर्चा होशियारपुर, 7 सितंबर :  राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथार्टी, माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के दिशानिर्देशों के अनुसार सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी...
article-image
पंजाब

मोहाली में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा एफआईआर दर्ज : मैं अपने बयान पर कायम हूं : प्रताप बाजवा

चंडीगढ़ : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं और अपने सूत्रों के बारे में...
Translate »
error: Content is protected !!