सुमित सिंगला समाज सेवा के लिए चंडीगढ़ में ‘स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित

by

बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : चंडीगढ़ ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर की ओर से वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिस्ट्रेशन में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मनीष तिवारी (सांसद, चंडीगढ़) रहे।

इस अवसर पर क्योरटेक ग्रुप के एमडी एवं अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी बद्दी के संस्थापक सुमित सिंगला को समाज सेवा और समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए ‘स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सांसद मनीष तिवारी द्वारा प्रदान किया गया।
20 वर्षों में 35 से अधिक रक्तदान शिविर
सुमित सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2009 से 2025-26 तक वे 35 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित कर चुके हैं। क्योरटेक ग्रुप हर वर्ष विशेष तिथियों पर रक्तदान शिविर आयोजित करता है।22जनवरी को पिता की पुण्यतिथि पर8 अप्रैल को बड़े भाई के जन्मदिन पर,22 जुलाई को पिता के जन्मदिन पर21 नवंबर को बड़े भाई की पुण्यतिथि पर व इसके अतिरिक्त डेंगू जैसी बीमारियों के फैलने पर अनुरोध मिलते ही तुरंत रक्तदान शिविर लगाया जाता है। हर वर्ष 500 से अधिक रक्तदाता क्योरटेक ग्रुप की ओर से उपलब्ध कराए जाते हैं।
समाज सेवा से मिलता है आत्मिक संतोष
सुमित सिंगला ने कहा, जिस समाज ने हमें इतना कुछ दिया है, उसे लौटाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि वे अपने बड़े भाई अमित सिंगला और पिता स्वर्गीय प्रेम चंद की स्मृति में निरंतर रक्तदान शिविर लगाते रहेंगे। उनका कहना है कि वृक्षारोपण, गौ सेवा, रक्तदान शिविरों का आयोजन और प्राकृतिक आपदाओं में सहयोग करने से उन्हें आत्मिक बल, मानसिक शांति और संतोष प्राप्त होता है।रक्तदान के अतिरिक्त संस्था द्वारा समय-समय पर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में जरूरतमंद गरीब कन्याओं के विवाह भी करवाए जाते हैं।
मनीष तिवारी का आभार व्यक्त
सुमित सिंगला ने कहा कि जब तक हम अपने पूर्वजों और माता-पिता की सेवा नहीं करते, तब तक जीवन में आगे बढ़ना संभव नहीं है। उन्होंने सांसद मनीष तिवारी को मिलनसार, बुद्धिमान और सभी को साथ लेकर चलने वाला व्यक्तित्व बताया तथा रोटरी ब्लड बैंक की टीम और मनीष तिवारी का हृदय से धन्यवाद किया।

फोटो कैप्शन
सुमित सिंगला को स्टार अवॉर्ड से सम्मानित करते सांसद मनीष तिवारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालिज माहिलपुर में बहुत ही कम फीस पर पढ़ाई मे होशियार और गरीब छात्र को पढ़ाया जाता : प्रिंसिपल डाक्टर परविंदर सिंह

*1946 में संत बाबा हरी सिंह कहार पुरी और प्रिंसिपल हरभजन सिंह द्वारा श्रेत्र में यह कालेज खोला था: प्रिंसिपल डाक्टर परविंदर सिंह * इस कालिज से पढ़ाई उत्तीर्ण कर छात्र छात्राएं देश विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रॉस-वोटिंग का कांग्रेस को सता रहा डर : मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान ने किया व्हिप’ जारी , 26 को सभी विधायकों की सीसल होटल में होगी मीटिंग

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और सदस्यों के गैरहाजिर रहने का डर सता रहा है। जिसके चलते सभी विधायकों को ‘व्हिप’ जारी करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को दिव्य रथ यात्रा का निमंत्रण

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश ने संगठन की दिव्य रथ यात्रा का निमंत्रण दिया। हिमाचल प्रदेश में यह रथ यात्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंगाणा कॉलेज में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर : ‘सामर्थ्य’ के तहत लगा 7 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कैंप संपन्न

रोहित भदसाली। बंगाणा (ऊना), 8 अक्तूबर। ऊना जिले की महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित जिला प्रशासन की खास पहल ‘सामर्थ्य’ के तहत अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में छात्राओं को आत्मरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!