सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 28 और 30 को

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 24 मार्च :  सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 मार्च को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा और 30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और वेतन 17,500 से 23 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महीने की ट्रेनिंग के उपरांत अभ्यर्थियों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में 43,822 किसान डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े…. पंजीकरण लक्ष्य 46% पूरा

प्रशासन का अभियान तेज, किसान आईडी से पीएम-किसान, खाद और एमएसपी खरीद सहित विभिन्न कृषि सेवाओं का मिलेगा डिजिटल लाभ रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अक्तूबर: डिजिटल कृषि सेवाओं को किसानों तक सीधे पहुंचाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

एचपीटीडीसी के होटलों को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय पर भड़के जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री सुक्खू पर लगाया राज्य की संपदा को कौड़ियों के भाव लुटाने का गंभीर आरोप एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुल्लरवाला में श्रीमद्भागवत कथा चौथा दिन : कथावाचक ऋषि गौतम द्वारा महाभारत से जुड़े सुनाए अनेक प्रसंग

बद्दी, 11 जून (तारा) :  बद्दी साई रोड पर गुल्लरवाला के ऐतिहासिक दुर्गा माता मंदिर परिसर में समस्त ग्रामवासियों द्वारा 8 जून से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की सभी लोक सभा सीटों पर 1 जून को होगी वोटिंग : हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी होगी 1 जून को वोटिंग

शिमला : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत पंजाब की 13 सीटों, चंडीगढ़ की एक सीट और हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!