सुरक्षा गार्ड के 100 पद : सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे

by

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त। मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा 30 अगस्त को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अलावा आयु 19 से 40 वर्ष और प्रतिमाह वेतन 16 हज़ार 500 से 19 हज़ार 500 रूपये दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मेले में दिखी होशियारपुर की संस्कृति : हर्षोल्लास के साथ शुरु हुआ ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला

होशियारपुर, 03 मार्च: होशियारपुर की संस्कृति को दर्शाता ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला आज होशियारपुर के लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ शुरु हो गया है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की मौजूदगी मेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी के जन्मोत्सव पर गरली में शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन

राज्यपाल शुक्ल ने की कार्यक्रम में सहभागिता राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ कांगड़ा : भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय करोल के पैतृक गांव गरली, जिला कांगड़ा में उनकी स्वर्गीय माता श्रीमती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 26 फरवरी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिला स्तरीय व निर्वाचन क्षेत्रवार स्तरीय मास्टर ट्रेनर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय अवतार सिंह बल की याद में कल 20 मार्च से विशाल हॉकी व कबड्डी कप भुल्लथ का शुभारंभ

कपूरथला  : स्वर्गीय अवतार सिंह बल की याद में विशाल हॉकी व कबड्डी कप भुल्लथ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20 मार्च से 22 मार्च तक हॉकी के मुकाबले सुरजीत सिंह हॉकी...
Translate »
error: Content is protected !!