सुरक्षा दीवार एवं बाड़ बंदी के लिए 10 लाख की धनराशि को स्वीकृति प्रदान : गौ सदन तुनुहट्टी की बढ़ेगी क्षमता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

by

चंबा, 5 सितंबर
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत लाहडू-चिंहा, तुनुहट्टी, नैनीखड्ड, सहित राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए के तहत प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न हिस्सों एवं क्षेत्रों में हुए नुकसान का निरीक्षण किया।
उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन को आपदा प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के निर्देश भी दिए ।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार लोगों के साथ खड़ी है ।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विशेष प्राथमिकता के साथ राहत एवं बचाव, पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्य जारी है।
साथ में कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि संपूर्ण प्रदेश में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष सहित सभी मंत्रियों को हिमाचल प्रदेश के सभी ज़िलों में प्रवास कर आपदा से प्रभावित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करने को कहा है। जिससे राहत एवं बचाव, पुनर्वास व पुनर्निर्माण से संबंधित कार्यों में और अधिक तेजी लाई जा सके ।
इस दौरान अनिरुद्ध सिंह ने तुनुहट्टी में गौ सदन का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौसदन की क्षमता को 100 से बढ़कर 150 करने को कहा। अनिरुद्ध सिंह ने गौ सदन की सुरक्षा दीवार निर्माण एवं बाड़ बंदी के लिए 10 लाख रुपए की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की तथा खंड विकास अधिकारी को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए ।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक को गौ सदन की गौ सेवाआयोग द्वारा पंजीकृत किए जाने को लेकर भी जल्द सभी विभागीय औपचारिकताओं को पूरा करने को निर्देशित किया ।
इसके पश्चात अनिरुद्ध सिंह ने बनीखेत विश्राम गृह में जन समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने ग्राम पंचायत मलुड़ा के भवन निर्माण को लेकर संशोधित प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए । साथ में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को अप्रयुक्त धनराशि (अन यूटिलाइज्ड फंड्स) को अन्य विकास कार्यों में व्यय करने की कार्य योजना तैयार करने को भी कहा ।
पूर्व मंत्री आशा कुमारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें भद्रकाली-भलेई माता की चुन्नी भेंट स्वरूप प्रदान की ।
एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, विद्युत राजीव ठाकुर, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी सुनाभ सिंह पठानिया सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पूरी सिख संगत ने पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित कानून का स्वागत किया : सीएम भगवंत सिंह मान

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026 को लागू करने की समझ और शक्ति प्रदान करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा माफिया तांडव मचा रहा, किसके संरक्षण में फल फूल रहा है नशा -प्रदेश में नशा बेकाबू, आए दिन नशे के ओवर डोज से मौतें, सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

एक हफ्ते में नशे के ओवरडोज से तीन मौतें, किंगपिन पुलिस की पहुंच से दूर फेमस होने के लिए कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलते हैं एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

39 कांग्रेस विधायकों के घेराव की चेतावनी : हिमाचल में पहली तारीख को पेंशन नहीं मिलने से आक्रोश

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरे महीने पेंशनरों को पहली तारीख को पेंशन नहीं मिली है। पिछले महीने जहां पेंशनरों के खातों में 10 तारीख को पेंशन पहुंची थी। वहीं सुक्खू...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जयराम सरकार ने 5 सालों के दौरान शिक्षा को बर्बाद किया : सिसौदिया

शिमला ।    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जयराम सरकार पर भ्रष्टाचार एवं शिक्षा का पतन करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक मंत्री पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!