सुरभी, अंजली, शिवानी व हैरल के गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने से अन्य खिलाडिय़ों को मिलेगी प्रेरणा

by
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पंजाब टीम का नेतृत्व करने वाले खिलाडिय़ों सुरभी, अंजली, शिवानी व हैरल का गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित होने से अन्य खिलाडिय़ों को खेल में आगे आने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस सबंधी जानकारी देते हुए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि एचडीसीए की सुरभी अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23, अंजली शिमर अंडर-19, शिवानी अंडर-16, अंडर-19 व अंडर-23 तथा हैरल वशिष्ट को पंजाब अंडर-19 टीम का नेृतत्व करने पर गणतंत्र दिवस जैसे भव्य समारोह में सम्मानित होना एचडीसीए के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के यह खिलाड़ी पिछले तीन-चार वर्षों से क्रिकेट की नई बुलंदियों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस लगन व मेहनत से होशियारपुर के कोच खिलाडिय़ों को मेहनत से अभ्यास करवा रहे हैं इससे जल्द ही आने वाले समय में होशियारपुर का कोई न कोई खिलाड़ी भारतीय टीम में अपना स्थान बनाएगा। खिलाडिय़ों की इस बड़ी उपलब्धि पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव, विवेक साहनी संयुक्त सचिव के अलावा समूह एसोसिएशन सदस्यों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी। इस अवसर पर जिला महिला कोच दविंदर कौर, जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी, कोच दलजीत धीमान, कोच मदन डडवाल व कोच दिनेश शर्मा ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवती को 182 ग्राम नशीले पदार्थ स्मेत माहिलपुर पुलिस ने किया काबू

गढ़शंकर : माहिलपुर पुलिस ने गश्त दौरान एक युवती को 182 ग्राम नशीले पदार्थ स्मेत काबू कर लिया। जानकारी मुताबिक माहिलपुर पुलिस की एक पुलिस पार्टी गांव खानपुर की ओर गश्त पर थी तो...
article-image
पंजाब

Padamshri : हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 साल तक किया दुष्कर्म : लेफ्टिनेंट कर्नल ने महिला आरक्षक से किया : खुद को कुंवारा बताकर दिया शादी का झांसा

मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय के अधीन आने वाली एक इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ एक महिला आरक्षक के साथ सेना में पदस्थ एक लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वर्ष...
article-image
पंजाब

एक्सईएन गुरप्रीत बुट्टर सस्पेंड : आय से अधिक संपत्ति मामले में है फरार

बठिंडा : नगर निगम बठिंडा के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बुट्टर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पिछले डेढ़ माह से फरार चल रहे है।  स्थानीय अदालत और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से...
Translate »
error: Content is protected !!