सुरेंद्र के खून से भद्रकाली का तिलक : धामी में 12 मिनट पहाड़ियों के दोनों ओर से पत्थरों की बरसात : सुरेंद्र सिंह को पत्थर लगते ही खेल को बंद

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। देवभूमि में पौराणिक मान्यताएं, देव आस्था की बातें हर किसी को हैरान कर देती हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला से 35 किलोमीटर दूर धामी के खेल का चौरा में दिवाली के दूसरे दिन शुक्रवार को पारंपरिक पत्थर मेला हुआ।  12 मिनट तक दोनों तरफ से जमकर पत्थरों की बरसात हुई। दोपहर बाद 3:40 बजे लाल झंडे से आयोजकों का इशारा मिलते ही पहाड़ियों के दोनों ओर से पत्थरों मारने का सिलसिला शुरू हुआ।

पत्थरबाजी के बाद जमोगी खुंद की ओर के पलानिया के सुरेंद्र सिंह को पत्थर लगते ही खेल को बंद किया गया।  हालांकि, खेल खत्म में कुछ समय लग गया। पत्थर लगने के तुरंत बाद सुरेंद्र को सत्ती का स्मारक खेल का चौरा में ले जाया गया। माथा टेकने के बाद सुरेंद्र को पहाड़ी पर बने भद्रकाली के मंदिर में तिलक कर परंपरा को पूरा किया गया। सुरेंद्र को इसके बाद प्राथमिक उपचार दिया गया। सदियों से चली आ रही परंपरा और पत्थर के खेल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। महिलाएं, बुजुर्गों में भी जोश कम नहीं था। धामी रियासत के उत्तराधिकारी जगदीप सिंह ने राज परिवार की इस परंपरा में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि के लिए कामना की।

राज दरबार से नरसिंह भगवान के मंदिर से लिए रक्षा के फूल, निकली शोभायात्रा :   धामी के पत्थर के खेल से पूर्व तीन बजे राज दरबार में स्थित नरसिहं देवता और देव कुर्गण के मंदिर में पुजारी राकेश और राजा जगदीप सिंह, राजेंद्र भारद्वाज ने कारिंदों के साथ पूजा अर्चना की। इसका बाद शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा 3:30 पर आयोजन स्थल पर पहुंची। इसके बाद सत्ती स्मारक पर पूजा-अर्चना की गई। 3:40 से पत्थर का खेल शुरू हुआ जो 3:52 बजे तक चला। जमोगी के खूंदों की ओर से जनिया, जमोगी, प्लानिया, कोठी, चईंयां, ओखरू गांव के लोग शामिल रहे। वहीं राज परिवार के दल में तुनड़ू, धगोई, बठमाणा और इसके आसपास के युवा शामिल हुए।

नर बलि के विकल्प के रूप में शुरू हुई थी प्रथा :  धामी में पत्थर के खेल की परंपरा सदियों पुरानी है। मान्यता के अनुसार धामी रियासत में एक के बाद एक अनिष्ट को होने से रोकने और लोगों की सुख-समृद्धि के लिए नरबलि की प्रथा होती थी। यहां की रानी ने इसे बंद करवाया और इसके स्थान पर पत्थर का खेल शुरू करवाया, जिससे किसी को अपनी जान न देनी पड़े और अनिष्ट भी न हो। इस विकल्प में खेल में चोट लगने पर निकलने वाले खून से भद्रकाली के खेल का चौरा में बने मंदिर में तिलक किया जाने लगा। तब से यह लगातार प्रथा चलती आ रही है। कोरोना काल में धामी रिसासत के उतराधिकारी जगदीप सिंह ने अपने खून से भद्रकाली को तिलक कर इस प्रथा को टूटने नहीं दिया। राज परिवार की ओर से बनाई गई कमेटी ही इस मेले का संचालन करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के पास श्री आनंदपुर साहिब को ज़िला बनाने और उपमंडल गढ़शंकर  को उसमें शामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं : डिप्टी स्पीकर रौड़ी

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गढ़शंकर, 11 नवंबर :  गत एक महीने से श्री आनंदपुर साहिब को नया...
पंजाब

आइए एकजुट होकर टीबी को जड़ से मिटाएं : विभाग की ओर से निशुल्क इलाज, डाइट के लिए 1000 रुपए प्रतिमाह: डॉ. रघबीर*

टीबी दिवस के अवसर पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन गढ़शंकर, 24 मार्च : विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह के कुशल नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं उपमंडल में बनेगा बायोडायवर्सिटी पार्क, सरकार को भेजा गया है प्रस्ताव धर्माणी : प्रदेश सरकार सोलर पावर प्लांट योजना के माध्यम से युवाओं को घर पर देगी रोजगार

बिलासपुर 10 जनवरी :  जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत फोरलेन के साथ लगती पंचायत पनोह फेटीधार क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी पार्क स्थापित किया जाएगा इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार की योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचाएं: ओम प्रकाश जरयाल

कार्यशाला में स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दी जानकारी एएम नाथ।  पालमपुर, 8 जून: उद्योग विभाग द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के रेजिंग एंड एक्सलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैम्प)...
Translate »
error: Content is protected !!