सुरेश कुमार ने धमरोला में किया सड़क का भूमि पूजन, लाखों की घोषणाएं

by
एएम नाथ। भोरंज 09 फरवरी। विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को ग्राम पंचायत खरवाड़ के गांव धमरोला में ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान गांव के संपर्क मार्ग के कार्य का भूमि पूजन किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गांव के संपर्क मार्ग के लिए विधायक क्षेत्र विकास निधि से पहली किश्त के रूप में 7 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है और इस सड़क पर जितनी भी धनराशि खर्च होगी, उसका प्रावधान चरणबद्ध ढंग से कर दिया जाएगा। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने गांव में पुलिया के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये और मोक्षधाम की शैड के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गांव जख्योल (मंझला वास) की सड़क के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दस लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने इसी गांव के मोक्षधाम के लिए डेढ़ लाख रुपये, गांव रमेहड़ा में बनाए गए पेयजल के ओवर हैड टैंक के लिए एक माह के भीतर पाइपलाइन बिछाने और गांव लोहारवीं की सड़क को पक्का करने की घोषणा भी की।May be an image of one or more people, dais and text
सुरेश कुमार ने बताया कि तीन वर्षों के दौरान भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की नई परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। इससे यह क्षेत्र पूरे प्रदेश में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कृपा से ही यह संभव हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं और विभिन्न मांगों की सुनवाई भी की तथा इनके निवारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय बन्याल, महिला कांग्रेस की सुशीला शर्मा, ग्राम पंचायत खरवाड़ की निवर्तमान प्रधान भागां देवी, पंचायत सदस्य रामप्यारी देवी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खड्ड, अप्पर पंजावर, जोल, डूहल भटवालां, खरोह व अंब टिल्ला में कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरुक किए ग्रामीण

ऊना, (10 फरवरी) – सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गांे के कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरुक करने के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेशभर में विशेष प्रचार अभियान चलाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बस हादसा: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घायलों का जाना हाल, दुर्घटना में 32 यात्री घायल

एएम नाथ । शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बिलासपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में नामहोल के पास आज तड़के हुई एक दर्दनाक बस दुर्घटना में घायल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS का नया हेडक्वार्टर : 3 टावर, 300 कमरे…150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ – 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस

नई दिल्ली  : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में अपने अत्याधुनिक नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला यह विशाल परिसर आधुनिक सुविधाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज के तांदी में जनादेश का मेला : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा का लिया संकल्प

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आवास पर इन दिनों जनादेश का मेला लगा हुआ है, जहाँ प्रदेश भर से स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों में जीत दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!