सुरेश कुमार ने नेरी में किया बायो-चार प्लांट का शुभारंभ : चीड़ और अन्य पेड़ पौधों की पत्तियों से आय अर्जित कर सकेंगे लोग

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 24 जुलाई। विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के निकट वन विभाग, महाविद्यालय प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत प्रोक्लाइम कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित किए गए बायो-चार प्लांट का लोकार्पण किया। इस प्लांट की टैक्नोलॉजी आईआईटी के विशेषज्ञों द्वारा विकसित की गई है।
इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि इस प्लांट में चीड़, लैंटाना और अन्य पेड़ पौधों की पत्तियों से बायो-चार तैयार किया जाएगा, जिसका उपयोग खाद बनाने के लिए किया जाता है।
सुरेश कुमार ने कहा कि लगभग डेढ़ टन की क्षमता वाला यह प्लांट न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय लोगों को घर में ही अच्छी आय अर्जित करने में मदद करेगा। स्थानीय लोग चीड़ व अन्य पेड़ पौधों की पत्तियों को एकत्रित करके अच्छी कमाई कर सकेंगे। इससे प्रदेश को कार्बन क्रेडिट भी मिलेंगे। इस प्लांट में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को भी रिसर्च का मौका मिलेगा।
सुरेश कुमार ने बताया कि आने वाले समय में जाहू और अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के प्लांट लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर वन विभाग के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने विधायक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और प्लांट की विस्तृत जानकारी दी। आईआईटी रुड़की , प्रो क्लाइम कंपनी, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन विभाग
के अधिकारियों ने भी प्लांट की कार्य प्रणाली से अवगत करवाया।
कार्यक्रम में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव डॉ. सुशील कुमार सिंगला, प्रो क्लाइम कंपनी के सीईओ केविन कंडासामी , उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. रमेश भारद्वाज और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

आपदा प्रबंधन सामग्री का निरीक्षण कर मांग सूची तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज चंबा जिला में विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित प्रबंधन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेन्द्र कंवर ने बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा में सब बनें भागीदार: वीरेन्द्र कंवर ऊना, 16 फरवरी: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज बंगाणा में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 मार्च को जगदी जोत गुरुद्वारा भूपनगर में विशाल भंडारा

बीबीएन, 3 मार्च (तारा) : बद्दी साई रोड पर वर्धमान चौक के समीप भूपनगर स्थित ऐतिहासिक जगदी जोत बाबा जवाहर सिंह जी महाराज गुरुद्वारा साहिब में हर वर्ष की भांति किया जाने वाला विशाल वार्षिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह, अब श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे : मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं उपायुक्त और निदेशक निफ्टि कांगड़ा के मध्य साईन हुआ एमओयू

ऊना, 8 दिसम्बर – अब माता श्री चिंतपूर्णी में आने वाले श्रद्धालु भी खरीद सकेंगे माता श्री चिंतपूर्णी का थ्री डी मॉडल स्मृति चिन्ह। इस संबंध में शुक्रवार को उपायुक्त राघव शर्मा और नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!