सूक्ष्म पर्यवेक्षकों  के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित : सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी ने की अध्यक्षता

by

 

एएम नाथ। चंबा, 16 मई :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी की अध्यक्षता में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (माइक्रो आब्जर्वर) की मतदान प्रक्रिया के दौरान भूमिका और  उत्तरदायित्व को लेकर आज बचत भवन में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस दौरान उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राहुल तिवारी ने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की मुख्य भूमिका मतदान  के दौरान सभी प्रक्रियाओं का गहराई से अवलोकन करना रहता है।
उन्होंने लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बताते हुए
सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों से निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्यान्वयन को निर्देशित किया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को  मतदान प्रक्रिया के दौरान 18 महत्वपूर्ण  बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जानी है।
उन्होंने मतदान दल के साथ समन्वय आधारित कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए ।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की  मतदान प्रक्रिया के दौरान भूमिका और उत्तरदायित्व को लेकर   महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की।
उन्होंने मतदान प्रक्रिया में नियमों और निर्धारित मापदंडों के अनुसार  व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान अतिरिक्त ज़िला  दंडाधिकारी राहुल चौहान ने महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से अगवत करवाया।
इससे पहले निर्वाचन विभाग के  विशेषज्ञ अधिकारियों ने उपस्थित सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन)  ईवीएम  से मतदान करने की संपूर्ण प्रक्रिया से भी अवगत करवाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने आपदा प्रबंधन के लिए गठित टीमों को हर समय आपदा से निपटने के दिए निर्देश :

ऊना, 14 जुलाई – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला मुख्यालय पर गत दिनों भारी बारिश के कारण हुए व्यापक नुक्सान को मध्यनज़र समय पर राहत सामग्री तथा अवरूद्ध हुए रास्तों को पुनः बहाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख की लागत से बनेगा खेल परिसर, जल शक्ति मंडल का कार्यालय लोकार्पित*

सोल बनेहड़ में शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री यादविंद्र गोमा ने दी लोगों को सौगात कहा- जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता एएम नाथ। जयसिंहपुर, 29...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार दिनों का शीतकालीन सत्र बुलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा- रणधीर शर्मा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्र की अवधि केवल चार दिनों की रखे जाने पर भाजपा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसने किसे धक्का दिया – भाजपा के दो सांसद ICU में, राहुल पर लगे आरोप तो कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सारंगी गुरुवार को संसद में जख्मी हो गए। वो संसद भवन की सीढ़ियों से गिर गए और उन्हें व्हील चेयर बैठाकर बाहर ले जाया गया।  इसके...
Translate »
error: Content is protected !!