सूचना के अधिकार पर कार्यशाला आयोजित : सूचना के अधिकार के अंतर्गत आने वाली अपीलों की सुनवाई को आने वाले समय में वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा – एसएस गुलेरिया

by

बैजनाथ , 30 अक्तूबर : सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों एवं अधिनियम के प्रभावी रूप में क्रियान्वयन पर एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त, एसएस गुलेरिया ने की। कार्यशाला में बैजनाथ उपमण्डल के जन सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य सूचना आयुक्त, एसएस गुलेरिया ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम महत्वपूर्ण अधिनियम है। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार अधिनियम का मकसद सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आरटीआई एक्ट को प्रभावी रूप में लागू करने के लिये सभी जन सूचना अधिकारी अधिनियम को अच्छी तरह पढ़े और इसके प्रावधानों के अनुरूप जानकारी समयबद्ध
उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर आरटीआई एक्ट के बारे जागरूक करने के लिये उपमंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सूचना आयोग ने समय और धन की बचत के लिये सूचना के अधिकार के अंतर्गत आने वाली अपीलों की सुनवाई को आने वाले समय में वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को सेक्शन 8 में थर्ड पार्टी इनफार्मेशन केवल पब्लिक इंटरेस्ट और पब्लिक मनी के प्रयोग होने की दशा में उपलब्ध करवाने की बात कही।
गुलेरिया ने इस अवसर पर सूचना के अधिकार अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी और आरटीआई एक्ट के विभिन्न सेक्शन्स की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के लिये आम जनमानस से जुड़ी योजनाओं की जानकारी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बजट इत्यादि की जानकारी सभी विभागों की वेबसाइट पर होनी चाहिये। उन्होंने सभी जन सूचना अधिकारियों को सूचना के अधिकार अधिनियम में मांगी जानकारी कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए समय पर उपलब्ध करवाने को कहा।
इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर सहित उपमंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल की पाँचवीं संध्या पर “पहाड़ी स्टार नाइट” पर देखने को मिली संगीत और नृत्य की अनुपम छटा

कुलदीप शर्मा की नाटी की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक, ड्रोन शो रहा विशेष आकर्षण का केंद्र एएम नाथ।   धर्मशाला, 28 दिसम्बर : कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 के अंतर्गत पाँचवीं संध्या को 28 दिसम्बर, शनिवार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार जून को यह फिल्म बुरी तरह से पिट जाएगी – जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर : चार जून को फिल्म फ्लॉप होने के बाद कंगना वापस मुंबई चली जाएंगी

एएम नाथ । पांगी : हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव है। मंडी संसदीय क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच चुनावी रण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के USA से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू : सलमान के घर के बाहर फायरिंग केस में है वॉन्टेड

फिल्म स्टार सलमान खान के घर के बाहर इस साल अप्रैल में बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से उन्हें जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में 23 हजार किसान 4812 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे हैं प्राकृतिक खेती : DC मुकेश रेपसवाल

किसानों की आय व उत्पाद में वृद्धि हो मुख्य लक्ष्य : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा, 19 फरवरी :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल कि अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में...
Translate »
error: Content is protected !!