सेके्रट हार्ट स्कूल के वार्षिक उत्सव में आरएस बाली ने स्कूल से जुड़ी यादों को किया सांझा : शिक्षकों और स्कूल बेहतर माहौल से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास – आरएस बाली

by
पूर्व विद्यार्थी होने का निभाया फर्ज, स्कूल को पार्क बनाने के लिए दिए 21 लाख
एएम नाथ।धर्मशाला, 18 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षक और स्कूल का माहौल विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर उसमे अच्छे मूल्यों और आदर्शों को विकसित करता है जिससे कि वो आगे चलकर देश के उत्तम नागरिक बनें और देश की उन्नति एवं विकास में अपना योगदान दे सकें।
शुक्रवार को सिद्वबाड़ी में सेके्रट हार्ट स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षकों के कन्धों पर बहुत बड़ा उत्तरदायित्व होता है। वास्तव में, वे ही देश के भाग्य-निर्माता होते हैं। उन्होंने कहा कि सही मायनों में कहा जाए तो एक शिक्षक ही अपने विद्यार्थी का जीवन गढ़ता है और शिक्षक ही समाज की आधारशिला है। एक शिक्षक अपने जीवन के अंत तक मार्गदर्शक की भूमिका अदा करता है और समाज को राह दिखाता रहता है, तभी शिक्षक को समाज में उच्च दर्जा दिया जाता है।
बाली ने स्कूल से जुड़ी यादों को किया सांझा : इस अवसर पर सेके्रट हार्ट स्कूल से जुड़ी अपने यादों को सांझा करते हुए पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि वार्षिक उत्सव के माध्यम से उनको पहली बार मंच मिला तथा अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिला इसी तरह से वार्षिक उत्सव हर विद्यार्थी के टेलेंट को निखारते हैं तथा आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव अपने बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर अभिभावकों के लिए सबसे गौरवशाली क्षण होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी स्कूल के वार्षिक उत्सव में जब एक विद्यार्थी के रूप में जब परफार्म करते थे तो उनके अभिभावकों को सबसे ज्यादा प्रसन्नता होती थी आज उसी तरह से सेके्रट हार्ट स्कूल में अपने बेटे रियान बाली का परफार्मेंस देखकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गई।
अपनी नेक कमाई से स्कूल को दिया 21 लाख का अंशदान :  पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने सेके्रट हार्ट का पूर्व विद्यार्थी होने के नाते अपनी नेक कमाई से स्कूल के विकास के लिए 21 लाख स्वीकृत कर मिसाल कायम की है। आरएस बाली ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता में गुरूजनों और स्कूल का अहम योगदान रहता है। स्कूल में दिए गए संस्कार एवं शिक्षा अनमोल होती है और आज जो कुछ भी हूं शिक्षकों के आशीर्वाद से हासिल कर पाया हूं। उन्होंने कहा कि अपने स्कूल के लिए विकास पुरूष जीएस बाली तथा माता किरण बाली की स्मृति में बच्चों के लिए पार्क निर्मित करने के लिए 21 लाख रूपये स्कूल प्रबंधन को छोटा सा अंशदान दिया है।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको आत्मविभोर कर दिया। मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इससे पहले स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेसी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, मैनेजर टैरेसा अटूपुरम सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के 695 मतदाताओं ने किया मतदान : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 21 व 22 मई को जिला चंबा में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के 695 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें भटियात विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा से निपटने को सशक्त हुई रामपुर विकासखंड की 36 पंचायतें

एएम नाथ।  रामपुर :  पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रामपुर विकासखंड की कुल 36 पंचायतों को आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचरुखी में बस अड्डा बनाने के लिए सरकार करेगी प्रयास- मुकेश अग्निहोत्री

राज्य स्तरीय छिंज मेला के अवसर पर उपमुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित कहा- जयसिंहपुर क्षेत्र की जल शक्ति विभाग की सभी मांगे होंगी पूरी एएम नाथ। पंचरुखी, 2 अप्रैल : पंचरुखी में बस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर कर रहे थे डांस – जब पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ था, लेकिन : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों पर बड़ा पलटवार किया है। सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!