सेखोवाल में लगे अंगदान कैंप में 4 लोगों ने देहदान के और 12 लोगो ने नेत्रदान के फॉर्म भरे :  रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर द्वारा श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी सेखोवाल के सहयोग से लगाया कैंप

by

गढ़शंकर :  रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर द्वारा श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी सेखोवाल के सहयोग से श्री गुरु रविदास जी के गुरुद्वारा साहिब के परिसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर के जन्म दिवस पर अंग दान कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 4 लोगों ने देहदान के और 12 लोगो ने नेत्रदान के फॉर्म भरे।
इस  दौरान सेवानिवृत सूबेदार मेजर अश्वनी कुमार हीर उनकी धर्मपत्नी अमरजीत कौर के इलावा चमन लाल व पुष्पा देवी ने देहदान के फॉर्म भरे। रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर के चेयरमैन जेबी बहल, प्रधान संजीव अरोड़ा, जनरल सेक्रेटरी बीके शर्मा , आप के एक्ससर्विसमेन विंग के जिला प्रधान गुरदयाल सिंह भनोट, तिलक राज पिपलीवाल ने उपस्थित लोगों से देहदान और नेत्रदान के फॉर्म भरने का आग्रह करते हुए कहा के यह सबसे बढ़ी सेवा है। जिससे मौत के बाद भी देहदान और नेत्रदान कर किसी को नई जिंदगी दी जा सकती है। इसलिए हम सभी को अंग दान और नेत्रदान करवाने के लिए लोगो को प्रेरित करना चहिए। इस समय  श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी सेखोवाल के चेरामन संतोख राम , वाईस चेयरमैन योग राज, प्रधान सेवानिवृत सूबेदार मेजर अश्वनी कुमार हीर, उपप्रधान सतपाल , जनरल सेक्रेटरी जोगा सिंह, राकेश कुमार, यशपाल सिंह, सुखपाल सिंह , चमन लाल, सुखविंदर सिंह व राज कुमार आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

जिला पुलिस और प्रशासन का नशे के खिलाफ बड़ा कदम : होशियारपुर में 5 किलोमीटर मैराथन का भव्य आयोजन, विजेताओं को नकद पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर किया गया सम्मानित

होशियारपुर, 27 अगस्त: नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवा पीढ़ी को एक स्वस्थ दिशा देने के उद्देश्य से जिला पुलिस और जिला प्रशासन होशियारपुर ने आज एक विशेष 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन...
article-image
पंजाब

सड़कों के साथ खड़े सूखे व पुराने पेड़ कटवाए जाए व मकानों को हुए नुकसान का मुआवजा दे सरकार : मट्टू

गढ़शंकर : गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड स्थित गांव गोगों के स्वर्गीय बलवीर सिंह, कैंसर रोगी वकील सिंह के घरों पर गत दिनों तेज आंधी और बारिश के कारण।सफेदे गिरे जिससे मकान की छतें टूट...
article-image
पंजाब

आप सांसदों का भाजपा में शामिल होना असंवैधानिक, रद्द हो सदस्यता : मलविंदर सिंह कंग

चंडीगढ़, 27 अप्रैल :  आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने को लेकर सियासी माहौल गर्म है। आप ने इस पूरे घटनाक्रम को...
Translate »
error: Content is protected !!