सेना का प्राक्रम,शौर्य तथा सरकार की कूटनीति व सही रणनीति से दुई आप्रेशन सिन्दूर को सफलता : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ।  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि पहलगाम के नरसंहार जिसमें 26 निर्दोष लोगों की पाकिस्तान परजोजित आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था का बदला भारत की सरकार तथा सेना सफलतापूर्वक ले रही हैं। हमारी शस्त्र सेनाओं ने भारत के भीतर घुस कर दूर जा कर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को बुरी तरह नष्ट कर दिया हैं जो कि अपने आप में एक उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लम्बे समय से आतंवादियों के जरिए भारत को तोड़ने के मनसूबे रच रहा था सिन्दूर ओप्रशन की स्ट्राइक के बाद उस ने युद्ध की कारवाई शुरू की जिसे हमारी वीर सेनाओं ने सफलतापूवर्क निपटा दिया। एक और भारतीय सेना ने वीरतापूर्वक यह युद्ध लड़ा दूसरी तरफ मोदी सरकार की सही कूटनीति व रणनीति से तथा सभी देशों को अपने विश्वास में लेकर पाकिस्तान के घुटने लगवा दिए जिस से उसने युद्ध विराम की दुहाई लगाई। उसके बाद भी पाकिस्तान के दु:साहसपूर्ण हमलों का भारत ने मुँहतोड़ जबाव दिया व पाकिस्तान की बोलती बंद करवा दी। उन्हों ने कहा कि युद्ध विराम भारत ने अपनी शर्तों पर किया तथा हमारा मकसद केवल आतंकवाद को खत्म करने का रहा जो कि पाकिस्तान को स्पष्ट बता दीया गया था। उन्होंने कहा कि आप्रेशन सिन्दूर की सफलता हमारी वीर सेनाओं के साहस तथा प्राक्रम व मोदी सरकार की सफल कूटनीति व रणनीति के कारण संभव हो सकी, इस के अतरिक्त पूरे देश ने एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिस का श्रेय इन सभी को जाता है । उन्होंने कहा कि जिस तरह पाकिस्तान की पिटाई हुई हैं उससे लगता हैं कि वह आगे कभी भी आतंकीयों को भारत की अखंडता को तोड़ने नहीं भेजेगें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

41 लाख रुपये में हुआ सौदा : अमेरिका जाने की चाह रखने वाले व्यक्ति के लिए डंकी रूट पर व्यवस्था करने वाला एजेंट गिरफ्तार

नई दिल्ली। अमेरिका जाने के इच्छुक व्यक्ति को डंकी रूट से भेजने से जुड़े मामले में आइजीआइ थाना पुलिस ने पंजाब के एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम जगजीत सिंह उर्फ जस्सा...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी के निरंतर प्रयासों से डड्डू माजरा डंप पर केंद्र की कार्रवाई हुई तेज

वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना को मंज़ूरी मिली, चंडीगढ़ के सबसे बड़े कचरा डंप की बायो-रिमेडिएशन का रास्ता साफ नई दिल्ली/चंडीगढ़, 16 फ़रवरी: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज कहा है कि डड्डू माजरा कचरा डंप...
article-image
पंजाब , समाचार

नए हाउस सर्जनों को सिविल अस्पताल में सौंपे नियुक्ति पत्र : पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में स्थापित किए नए आयाम: डॉ. रवजोत सिंह

आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से करोड़ों लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 26 नवंबर: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए गए 24...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ऑडियो मामले पर प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर कसा जोरदार तंज – हिमाचल प्रदेश में कहा जाना चाहिए घोषित आपातकाल

हिमाचल प्रदेश में समोसे की जांच के बाद अब HRTC बस के मुद्दे के बाद अब सूबे की सरकार इस हास्यपद हरकत के बाद एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में छा गई...
Translate »
error: Content is protected !!