सेना के जवान की चिट्टे की ओवरडोज से मौत, छुट्टी पर आया था घर : नशा देने वाले 4 तस्कर गिरफ्तार

by

रोपड़ : पंजाब में नशे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला रोपड़ जिले के चमकौर साहिब क्षेत्र का है। जहां छुट्टी पर घर आए 28 वर्षीय सेना के जवान कुलजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

उसका शव बुधवार सुबह खोखरां गांव के खेल मैदान में एक कार की ड्राइवर सीट पर मिला। परिवार का आरोप है कि कुलजीत को जान-पहचान के युवकों ने चिट्टे की ओवरडोज देकर मार दिया। कुलजीत सिंह गांव फतेहगढ़ वीरान का रहने वाला था और 2017 में सेना में भर्ती हुआ था। वह इन दिनों राजस्थान के कोटा में सेवारत था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे वह कपड़े खरीदने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव मारुति स्विफ्ट कार में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

परिवार ने क्या बताया
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में ज़हरीले पदार्थ से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार ने बताया कि कुलजीत को जिन लोगों ने नशा दिया, वे पहले से ही नशा तस्करी में लिप्त हैं। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरप्रीत सिंह (गांव टप्परियां अमर सिंह), हसिमरनप्रीत सिंह (गांव खोखर), हर्षदीप सिंह (गांव बहरामपुर बेट), नीरज कुमार (गांव शेरपुर, लुधियाना) से 126 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, नीरज पहले से ही NDPS एक्ट के दो मामलों में आरोपी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने कुलजीत को ड्रग्स उपलब्ध कराए थे। अदालत ने हरप्रीत और नीरज को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है, जबकि अन्य दो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


शोक में डूबा परिवार और गांव

कुलजीत की पत्नी पंजाब पुलिस में तैनात है और फिलहाल जालंधर में पोस्टेड है। दोनों का 9 महीने का बेटा भी है। शहीद फौजी के पिता अर्जन सिंह ने रोते हुए कहा कि अब जाकर मुझे समझ आया कि ये चिट्टा क्या होता है। मैंने अपना बेटा खो दिया। हमारे इलाके में एक महिला को हाल ही में पुलिस ने छोड़ा है और वह फिर से चिट्टा बेच रही है। तस्कर खुलेआम कहते हैं कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री और चमकौर साहिब के पूर्व विधायक चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने सरकार पर नशे के खिलाफ किए गए दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि सरकार ड्रग्स खत्म करने की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। एक सैनिक की जान कथित तौर पर नशे की ओवरडोज से चली गई और पुलिस इस सच्चाई को छुपाकर इसे ज़हरीले पदार्थ से मौत बता रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए डीजीपी के फील्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर बनाई रणनीती : सभी SHO को आम लोगों के साथ बातचीत करने और उनके साथ अपने संपर्क नंबर साझा करने के लिए कहा

चंडीगढ़: अगले स्वतंत्रता दिवस तक पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को साकार करने के लिए, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने मंगलवार को सभी फील्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए घर में हुए शिफ्ट – अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ छोड़ा दिल्ली का सीएम आवास

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाएं रेस्क्यू : एसडीएम व बीडीओ ने खुद बेलचा उठा हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र और गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह रेस्क्यू पिछले कल एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों...
article-image
पंजाब

National Saint Gaur Das Ji

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 26 : Senior journalist Daljeet Ajnoha conducted a special interview with National Saint Gaur Das Ji on the subjects of spirituality, astrology, and Sanatan Dharma. During the interaction, Gaur Das Ji shared...
Translate »
error: Content is protected !!