सेफ स्कूल वाहन स्कीम के तहत आरटीओ ने की सख्त कार्रवाई : 5 बसों के चालान, 1 बस को कियव गया इंपाउंड

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : जिले में सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत गठित कमेटी के दिशा-निर्देशों पर रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) संजीव शर्मा एवं सहायक ट्रांसपोर्ट अधिकारी की ओर से 3 से 4 स्कूलों की 25 से 30 स्कूल बसों की गहनता से जांच की गई।

आरटीओ ने बताया कि इस सख्त चेकिंग अभियान के दौरान सेफ स्कूल वाहन स्कीम के तहत जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वाली 5 बसों के चालान किए गए। इनमें से एक बस, जिसके पास आवश्यक कागजात व फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं था, को इंपाउंड कर लिया गया है।

रिजनल ट्रांसपोर्ट अफसर ने जिले के समस्त स्कूल प्रिंसिपलों से अपील की कि वे अपने-अपने स्कूल से जुड़ी सभी बसों के मालिकों को स्पष्ट निर्देश दें कि वे समय-समय पर बसों की फिटनेस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस आदि आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण कराएं एवं उन्हें हमेशा साथ रखें।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल के प्रिंसिपल स्वयं भी यह सुनिश्चित करें कि उनके स्कूल की बसें सेफ स्कूल वाहन स्कीम की हर दिशा-निर्देश का पूर्ण पालन कर रही हों। यदि किसी स्कूल द्वारा इस नीति का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आरटीओ ने यह दोहराया कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द का किया दौरा

गढ़शंकर, 23 अगस्त : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की और से चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्री राज पाल रावल ने सरकारी हाई स्कूल सेला खुर्द का दौरा किया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक संदीप बड़ेसरों...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब का नतीजा शानदार रहा

गढ़शंकर : पिछले दिन कक्षा 10वीं तथा 8वीं के आए नतीजों में श्री खुरालगढ़ साहिब के सरकारी हाई स्कूल का नतीजा शानदार रहा। जिसमें 10वीं कक्षा के कुल 14 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।...
article-image
पंजाब

Every Punjabi Must Become a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 2 : Punjab’s Minister for School Education, Higher Education, and Public Relations, Harjot Singh Bains, stated that every Punjabi must become a warrior in the fight against drugs to realize...
article-image
पंजाब

Officers Should Fulfill Their Duties

Deputy Commissioner Issues Instructions During Meeting with Officials Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /July 15 :  While addressing a meeting regarding the preparations for the district-level Independence Day function to be held at the Police Lines Ground,...
Translate »
error: Content is protected !!