सेब की बागवानी बनी स्वरोजगार का माध्यम : ग्राम पंचायत कीड़ी के 100 परिवारों को ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं से मिला लाभ

by
एएम नाथ। चम्बा  :  ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के सकारात्मक परिणाम स्वरूप विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कीड़ी में विभाग की पहल से लोगों को सेब की बागवानी के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्थायी स्वरोजगार का एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध हुआ है।
ज़िला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर का कहना है कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ग्राम पंचायत कीड़ी के 100 परिवारों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत कार्य स्वीकृत कर लगभग 12 हजार के करीब उन्नत किस्म के सेब पौधे वितरित किए गए हैं। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एम 9 तथा एम 11 इत्यादि प्रमुख रूट स्टॉक आधारित पौधों की नवीनतम किस्मों में रेड विलाक्स, डार्क बैरन गाला, सनीकों गाला, जेरोमाईन, किंग रोट इत्यादि प्रमुख वैरायटीज के पौधे लोगों को उपलब्ध करवाए गए । साथ में उन्होंने यह भी बताया कि पौधे उपलब्ध करवाने से पहले लोगों को खेत तैयार करने के लिए भी नियमों के अनुरूप सहायता प्रदान की गई।
योजना के लाभार्थियों में गांव लग्गा के हुकम सिंह पुत्र शेर सिंह, बबलू पुत्र भगत सिंह, संतो राम पुत्र रोंकणी राम, शेर सिंह पुत्र बेख राम, हुकम सिंह पुत्र अमर सिंह, माधो राम पुत्र सोभिया राम इत्यादि ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग की इस पहल से आसपास के क्षेत्र में भी सेब की सघन खेती की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है।
स्थानीय किसान बबलू का कहना है कि स्थानीय लोग पत्ता गोभी, मटर तथा अन्य नगदी फसलों के उत्पादन करने के साथ सेब उत्पादन के साथ भी जुड़े हैं।
सेब की सघन खेती से अब किसानों को नगदी फसलों की इंटरक्रॉपिंग (अंतरफसलीकरण) की भी सुविधा मिलती है।
किसानों-बागवानों का यह भी कहना है कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के साथ-साथ विभाग द्वारा स्वरोजगार के स्थाई विकल्प उपलब्ध करवाना किसानों और बागवानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश प्रभावित क्षेत्रों में राहत पुनर्वास कार्योें का आरएस बाली लिया ने जायजा , मस्सल नाले का होगा चैनलाइजेशन: आरएस बाली

अधिकारियों को दिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के दिशा निर्देश , बारिश प्रभावित क्षेत्रों में राहत पुनर्वास कार्योें का लिया जायजा नगरोटा बगबां , 19 अगस्त। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला तस्कर कौशल की कोठी, कार समेत 22.50 की संपत्ति जब्त

 कपूरथला : पंजाब में नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई गई बेनामी संपत्ति पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिल में कपूरथला पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर की प्रॉपर्टी सीज की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी में लीडरशिप को लेकर छटपटाहट : नाकामियां छुपाने के लिए हिमाचल सरकार पर लगाए आरोप – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा आज मुद्दा विहीन और नेता विहीन पार्टी हो गई है। भाजपा नेताओं में लीडरशिप को लेकर छटपटाहट चल रही है वह किसी से छिपी नहीं हैं। वे अपनी नेतागिरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 साल में विपक्ष के विधायकों द्वारा बताए एक भी काम नहीं हुए तो बैठक का क्या अर्थ : जयराम ठाकुर

भाजपा विधायक दल विधायक प्राथमिकता बैठक का करेगा बहिष्कार , सरकार दुर्भावना से हमारे विधायकों और उनके परिवार को कर रही है प्रताड़ित, जनप्रतिनिधियों की बजाय नकारे हुए कांग्रेस नेताओं को मिल रही है तवज्जो...
Translate »
error: Content is protected !!