‘सेब सम्राट’ हरिमन शर्मा को मिला पद्मश्री अवार्ड : गर्म इलाकों में सेब की खेती कर रच दिया इतिहास

by
रोहित जसवाल।  बिलासपुर।  धारणा को जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के तहत गलासीं गांव निवासी हरिमन शर्मा ने बदल दिया कि  सेब के पौधे देखने हैं या फिर ताजे सेब का मजा लेना है तो प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाओ। गर्म इलाकों में तो केवल बाजार में ही सेब देखने को मिल सकता है।  हरिमन शर्मा गणतंत्र दिवस पर पद्मश्री सम्मान के लिए नामित हुए हैं। इन्होंने गर्म क्षेत्र में सेब पैदा कर अपनी आर्थिक स्थिति तो मजबूत की साथ ही इसकी आपूर्ति कर पड़ोसी राज्यों में भी मिठास घोल रहे हैं।
हरिमन शर्मा ने कम ठंडे इलाकों में उगने वाली वाली सेब की किस्म ‘एचआरएमएन-99 विकसित की है। लो चिलिंग क्षेत्र वाली यह किस्म समुद्र तल से 1800 फीट की ऊंचाई में भी उग जाती है। सेब उत्पादन के इतिहास में यह नवाचार था। परंपरागत क्षेत्र का सेब जुलाई से सितंबर तक तैयार होता है मगर गर्म इलाके का यह सेब जून में तैयार हो जाता है।
हरिमन शर्मा की तैयार की गई इस प्रजाति के 14 लाख पौधे भारत, नेपाल, बांग्लादेश, जाम्बिया व जर्मनी के एक लाख बागबानों ने लगाए हैं। इसके अलावा छह हजार से अधिक लोगों को 1.9 लाख से अधिक पौधे वितरित किए हैं। हरिमन सेब के अलावा, अपने बाग में आम, कीवी और अनार के पेड़ भी उगाते हैं।
      7 जुलाई 2007 वह 10 किलो सेब व पांच किलो आम लेकर शिमला स्थित सचिवालय में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने पहुंचे और उन्हें बताया कि ये दोनों फल उन्होंने बिलासपुर में उगाए हैं। यह सेब 40-45 डिग्री तापमान वाले क्षेत्र में भी तैयार हो सकता है। इस पर तभी सीएम ने बैठक करके पनियाला स्थित उनके बगीचे का निरीक्षण करवाया। 15 अगस्त 2008 को सीएम ने उन्हें प्रेरणास्रोत सम्मान से सम्मानित किया। उनके लिए यह पहला सम्मान था। अब तक उन्हें 15 राष्ट्रीय अवार्ड, 10 राज्यस्तरीय अवार्ड व पांच अन्य अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं।
हरिमन का कहना है कि पद्मश्री सम्मान का नाम सुनते ही वह आनंदित हैं। पुरस्कार को प्रोत्साहन समझकर और काम करेंगे। सेब के साथ-साथ वह वर्ष एवोकाडो लगाने का काम कर रहे हैं। इस पर ओर तेजी से काम किया जाएगा, क्योंकि यह फल काफी महंगा होता है और लोगों की पहुंच से दूर है।  अगर इसकी उपलब्धता बढ़ती तो हर आदमी तक भी पहुंचेगा और इसका उत्पादन करने से बागवानों की आय का एक ओर मजबूत साधन विकसित होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आधार अपडेट एवं वोटर कार्ड लिंकिंग के लिए शिविर 21 से 23 मार्च तक : आजादी का अमृत महोत्सव और फ्लैगशिप योजनाओं पर चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 20 मार्च से

होशियारपुर, 17 मार्च – केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), जालंधर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा होशियारपुर में केंद्र सरकार की प्रमुख ( फ्लैगशिप ) योजनाओं और आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित चार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्त आयोग के तहत शुरू नहीं होने वाले कार्यों की सूची उपलब्ध करवाई जाए : DC रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में...
article-image
पंजाब

पंडोरी बीत सरकारी स्कूल के अध्यापकों को मिले प्रशंसा पत्र

गढ़शंकर :  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में ब्लाक एवं जिला स्तरीय अध्यापक फेस्ट मुकाबलों में भाग लेने वाले अध्यापकों को प्रशंसा किए गए। यह प्रशंसा पत्र जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी होशियारपुर द्वारा प्रदान...
article-image
पंजाब

गांव नूरपुर जटा के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की शर्मनाक घटना, पुलिस ने तुरंत संभाली कमान

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : गढ़शंकर हल्के के गांव नूरपुर जटा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में आज सुबह बेअदबी की एक बेहद निंदनीय घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में रोष की लहर दौड़ गई।...
Translate »
error: Content is protected !!