सेल्स ऑफिसर के 100 पद आईएफएम् फिनकोच गलोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा भरे जायेंगे : हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ में दी जायेगी तैनाती

by

धर्मशाला, 29 नवम्बर: रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने रोजगार के इच्छुक आवेदकों को सूचित किया है कि आईएफएम् फिनकोच गलोबल प्राइवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा महिला व पुरुष आवेदकों से सेल्स ऑफिसर के 100 पद भरे जाने के लिये स्नातक युवाओं जोकि 25 वर्ष से कम हों के साक्षात्कार आयोजित किये जा रहे हैं। कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार से 39 हजार 500 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा और हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ में तैनाती दी जाएगी। इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 01 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय, नूरपुर 02 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय, काँगड़ा, 04 दिसम्बर, 2023 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, धर्मशाला, 05 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर तथा 06 दिसम्बर, 2023 को उप रोजगार कार्यालय, बैजनाथ में प्रातः 10 बजे पहुंचकर साक्षात्कार दे सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9815703430 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक आवेदकों साक्षात्कार में भाग लेने से पहले बेवसाईट EEMIS.hp.nic.in पर जाकर अपनी ई- मेल से लॉगइन करने के बाद आईएफएम् फिनकोच प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1 किलो 72 ग्राम चरस समेत तीन गिरफ्तार, कार जब्त : पंचरुखी थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दियोग्रां के पास रात को नाका लगाया हुआ था

कांगड़ा  : पंचरुखी पुलिस ने एक किलो 72 ग्राम चरस समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पंचरुखी थाना प्रभारी नंद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमारे पास 100 करोड़ के सबूत : ईडी की किस दलील पर कोर्ट ने रोकी केजरीवाल की ज़मानत- केजरीवाल की न्यायिक हिरासत अवधि कोर्ट ने 3 जुलाई तक बढ़ी

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत अवधि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 जुलाई तक बढ़ा दी। ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की तरफ एक और कदम : खन्ना

विपक्ष का विरोध निराधार, देश की प्रगति में बाधा : खन्ना होशियारपुर 18 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी इंस्पेक्टर बन कई लड़कियों से किया सेक्स, शादी में खुली थी हैवान असलम की पोल : असलम को कोर्ट ने 20 साल कैद की सजा सुनाई

झारखंड में असलम नाम का एक शख्स फर्जी इंस्पेक्टर बन बैठा। वह नाम बदल-बदल कर कई शहरों में घूमता रहा। इस दौरान उसने न जाने कितनों को ठगी का शिकार बनाया। हैरानी की बात...
Translate »
error: Content is protected !!