सेल्स ऑफिसर के 40 पदों के लिए 08 जनवरी को साक्षात्कार

by
शिमला, 05 जनवरी – क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटिड मोहाली, बैंकिंग सेक्टर के लिए जिला शिमला में सेल्स ऑफिसर के 40 पद निकाले गए है, जिसके लिए साक्षात्कार 08 जनवरी, 2024 को प्रातः 10ः30 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला यू.एस. क्लब में किए जाएंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक या इससे अधिक होनी अनिवार्य है तथा आवेदक की आयु 23 से 25 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उक्त पद के लिए सैलरी न्यूनतम 20,800 रुपये तथा अधिकतम 32,900 रुपये प्रतिमाह तय की गई है।
इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, उनका नाम रोज़गार कार्यालय में आॅनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है जो संबंधित साईट ममउपेण्ीचण्दपबण्पद में घर बैठे कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक पंजीकरण करने के बाद आॅनलाइन अप्लाई कर सकते है। आवेदक अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला यू.एस. क्लब में 08 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे पहुंचे।
अधिक जानकारी के लिए 98157-03430, 80911-03457 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाहन में कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक : विधानसभा चुनाव को लेकर किया मंथन

नाहन : हिमाचल के सिरमौर स्थित कांग्रेस भवन नाहन में रविवार को जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमित नंदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस जिला अनुसूचित विभाग के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : अपूर्व देवगन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित

चंबा, 21 जून :चंबा की ऐतिहासिक चौगान मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित किया गया । उपायुक्त ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के नेता भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं तो कई कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़ो अभियान पर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण ऊना : मुख्यमंत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए ग्राम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत का भाजपा की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय

शिमला : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। पहले ये बात चल रही थी कि कंगना रनौत को भाजपा मथुरा से टिकट...
Translate »
error: Content is protected !!