सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाने का मामला : AAP विधायक ग्यासपुरा को अकाल तख्त ने घोषित किया तनखैया

by

सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाने का मामला; सिख संगत को विधायक से मेलजोल न रखने के निर्देश

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब ने आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को तनखैया घोषित कर दिया है। श्री हरिमंदिर साहिब के सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाने और सिख संस्थाओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पांच सिंह साहिबानों की बैठक के बाद जारी आदेश में सिख संगत को ग्यासपुरा से मेलजोल न रखने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 12 अक्तूबर को आम आदमी पार्टी के कुछ विधायक और नेता सचिवालय पहुंचे थे। इस दौरान पहले से जारी आदेश के तहत मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को सचिवालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सेवादारों पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाए थे।

आदेश में कहा गया है कि 16 अक्तूबर को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने भी स्वीकार किया कि ग्यासपुरा ने जानबूझकर जाति का मुद्दा उठाया, जबकि उस दिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।

राजनीतिक लाभ के लिए सिख सिद्धांतों के विपरीत काम करने का आरोप

श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश में कहा गया है कि मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने निजी राजनीतिक लाभ के लिए सिख सिद्धांतों के विपरीत कार्य किया। उनके बयानों से सिख संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची। इन तथ्यों के आधार पर पांच सिंह साहिबानों की बैठक में उन्हें धार्मिक तौर पर तनखैया घोषित करने का निर्णय लिया गया।

इस फैसले के बाद सिख संगत को ग्यासपुरा से मेलजोल न रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला : शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर कर दी जांच शुरू

एएम नाथ। शिमला  :  चौपाल थाना के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल की 11 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने गांव पदराना के विकास कार्यों के लिए 27.71 लाख रुपये जारी किये : बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेता और युवा आप में शामिल हुए

गढ़शंकर, 27 जून : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के गांव पडराना में एक सार्वजनिक बैठक में हलके के विधायक एवं पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव के विकास कार्यों के...
article-image
पंजाब

दोस्त ने दोस्त के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

अजनाला :  गांव तलवंडी भगवा में मेले में भेजने से रोकने पर दोस्त ने दोस्त के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, विशालदीप सिंह और हरप्रीत सिंह दोस्त हैं...
article-image
पंजाब

डॉ. सचिन एचजे ने आईवी में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसल्टेंट किया जॉइन : पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी मेडिसिन और डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई की पूरी

होशियारपुर, 29 जून: डॉ. सचिन एचजे ने आईवी अस्पताल, होशियारपुर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसल्टेंट जॉइन किया हैं। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी मेडिसिन और डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई पूरी की है। डॉ. सचिन गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के...
Translate »
error: Content is protected !!