सेवानिवृत्त होने पर मास्टर शाम सुंदर कपूर का सन्मान

by

गढ़शंकर – मास्टर शाम सुंदर लेक्चरार का सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवाशहर से सेवानिवृत्त होने पर सरकारी टीचर्स यूनियन व पंजाब सुबर्डीनेट सर्विसज फेडरेशन गढ़शंकर द्वारा उनका सन्मान समारोह बाबा भीम राव अंबेडकर भवन खानपुर में आयोजित किया गया।इस समारोह में विभिन्न संगठनों की ओर से उन्हें सन्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानगी मंडल की ओर से सन्मानपत्र पढ़ते हुए जसवीर सिंह मुकेरियां ने कपूर परिवार की और से जनतक सगठनों में निभाई सेवाओं की सराहना की। इस समारोह को सरकारी टीचर्स यूनियन के प्रधान व राज्य नेता प्रिं अमनदीप शर्मा, सुनील कुमार, जसवीर तलवाड़ा, अमर सिंह, परस राम, नरिंदर अजनोहा, केशव खेपड, पवन गोयल, नरेश भमिया, राजकुमार, सतपाल मिन्हास, पससफ के राज्य प्रधान सतीश राणा, जिला प्रधान मखन सिंह वाहिदपुर, जीत सिंह बनवाईं, मखन सिंह लंगेरी, अमरीक सिंह, रामजी दास चौहान, पेशनर नेता सरूप चंद बीरमपुर, बलवंत राम, गोपाल दास मल्होत्रा, कलभूषण कुमार व रेशम सिंह चित्रकार ने भी संबोधित किया। मास्टर शाम सुंदर कपूर ने सन्मानित करने पर सभी साथियों का धन्यवाद किया व उन्होंने सभी सगठनों को अर्थिक सहायता भी भेंट की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच द्वारा रक्तदान कैंप आयोजित : 37 रक्तदानियों ने रक्तदान कर मानवता की भलाई में योगदान डाला

गढ़शंकर, 21 नवम्बर: जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह के नेतृत्व में केनरा बैंक गढ़शंकर में नौवां वार्षिक रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। स्वर्गीय रतन कौर ललवान को समर्पित रक्तदान कैंप...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गढ़शंकर, 12 अक्टूबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रधानाचार्य डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में गणित एवं कंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से...
article-image
पंजाब

केमिस्ट एसोसिएशन की दो टूक : नशे के खिलाफ साथ हैं लेकिन दवा विक्रेताओं को परेशान न करे सरकार

अध्यक्ष सुरिंदर दुग्गल बोले- नशे के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ हैं केमिस्ट, लेकिन दवा विक्रेताओं के साथ गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं चंडीगढ़। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद नशे के खिलाफ कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!