सैकंडरी स्कूल बोड़ा में विद्यार्थियों के ब्लाक स्तरीय क्विज़ मुकाबले आयोजित 

by
गढ़शंकर, 4 दिसंबर : सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा में राष्ट्रीय खोज अभियान तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग, पंजाब के निर्देशानुसार, स्कूल इंचार्ज मंजीत सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय खोज अभियान के तहत एक ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सैकंडरी वर्ग में सरकारी हाई स्कूल मेहताबपुर, सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बोड़ा और सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान जीता। मिडल वर्ग में
सरकारी हाई स्कूल स्कूल गढ़ी मानसोवाल, सरकारी हाई स्कूल डघाम और सरकारी हाई स्कूल स्कूल मेहताबपुर ने क्रमशः
पहला, दूसरा और तीसरा स्थान जीता। पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफियां और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरदीप कुमार डघाम, हरिंदर सिंह, मोनिका रानी, सरबजीत सिंह, कुशल कुमार के अलावा लेक्चरर नरेश कुमार, अरविंदर पाल कौर, अजय कुमार, परमिंदर सिंह, जतिंदर सिंह, शाम सिंह, पूजा रानी, ममता रानी, एकता रानी, कैप्स मैनजर गुरमुख सिंह, तीर्थ राम सहित समस्त स्टाफ ब्लॉक रिसोर्स पर्सन अनुपम शर्मा, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन राम सरूप और अन्य स्कूलों का स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी….पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए एक निर्णायक औजार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आदतन नशा तस्करों पर पहली बार वित्तीय चोट की तैयारी है। प्रदेश पुलिस ने नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने के लिए तैयारी कर...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिले में अब तक 134358 मीट्रिक टन धान की खरीद : कोमल मित्तल

मंडियों में सूखा धान ही लेकर आएं किसान होशियारपुर, 19 अक्टूबर : जिला होशियारपुर के विभिन्न खरीद केन्द्रों में धान खरीद का कार्य रूप से चल रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कोमल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अंडमान सागर में बड़ा हादसा : रोहिंग्या शरणार्थियों की नाव डूबी, 250 लापता

अंडमान सागर से एक हृदयविदारक समाचार सामने आया है, जहां रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों से भरी एक नाव पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 250 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि...
article-image
पंजाब

मां को उम्रकैद …मुझे दादी के पास सोना : इतना सी बात पर मां ने बेटे को चाकू घोंपकर मारा था

जालंधर  ; मामूली बात पर बेटे की हत्या करने वाली मां को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. यह मामला साल 2020 का है, जब जालंधर के सोहल जगीर गांव में मां ने...
Translate »
error: Content is protected !!