सैनिक विश्राम गृह चंबा में 23 अगस्त को भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन – कैप्टन अनुमेहा पराशर

by

एएम नाथ। चम्बा: सैनिक विश्राम गृह चंबा में 23 अगस्त 2024 को भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत) उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों के परिवारों और वीर नारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए सैनिक विश्राम गृह चंबा में 23 अगस्त को यह चिकित्सा जांच शिविर स्टेशन हैडक्वाटर ईसीएचएस द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कैप्टन अनुमेहा पाराशर ने कहा कि चिकित्सा जांच शिविर में रक्त व शुगर की जांच करवाने वाले व्यक्ति खाली पेट आएं। उन्होंने जिला चंबा के समस्त भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों से आग्रह किया है कि वे सभी इस स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित होकर इस का लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तीन एचपीएस अधिकारियों के तबादला आदेशों में संशोधन

गौरी दत्त ठियोग नहीं जाएंगे, एचपीयू में डीएसपी बने रहेंगे; नितिन चौहान की हमीरपुर और भरत भूषण की सुंदरनगर में तैनाती बरकरार शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 10 अगस्त को जारी तीन एचपीएस अधिकारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वसुंधरा राजे से पंगा ले डूबा : राजस्थान में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष हारे

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर नतीजे आ गए हैं। भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। कई सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। प्रदेश में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के वार्ड नंबर 2 में खुली उचित मूल्य की दुकान

हमीरपुर 12 सितंबर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शहर के राशनकार्ड धारकों की सुविधा के लिए विभाग ने हमीरपुर शहर के मेन बाजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी

सोलन  : ज़िला सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन नरेन्द्र कुमार धीमान...
Translate »
error: Content is protected !!