सैलरी-पेंशन पर सरकार का 42 फीसदी बजट खर्च : BJP पर भड़के सीएम सुक्खू

by

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सैलरी और पेंशन पर 42 फीसदी बजट खर्च हो रहा है. राज्य में कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए सिर्फ 28 फीसदी ही बजट बच जाता है. प्रदेश सरकार के खर्च की जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शेयर की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि इस वित्त वर्ष में हर 100 रुपये में से वेतन पर 25 रुपये, पेंशन पर 17 रुपये, ब्याज पर 11 रुपये, कर्ज अदायगी पर नौ रुपये, स्वायत्त संस्थानों की ग्रांट पर 10 रुपये खर्च होते हैं, जबकि बाकी बचे हुए 28 रुपये पूंजीगत व्यय के साथ अन्य गतिविधियों पर खर्च किए जा रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश को मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान भी कम हुआ है. वित्त वर्ष 2021-22 में अनुदान के रूप में राज्य सरकार को 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 में यह अनुदान घटकर तीन हजार करोड़ रुपये रह जाएगा.

‘बीजेपी से विरासत में मिली देनदारियां : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि “राज्य सरकार को पिछली बीजेपी सरकार से 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला. इसके अलावा 10 हजार करोड़ रुपये की बकाया देनदारियां भी विरासत में मिली.” सरकार की तारीफ करते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि “इसके बावजूद 20 महीने के अपने कार्यकाल में राज्य सरकार ने कर्मचारियों को सात फीसदी मंहगाई भत्ता प्रदान किया है. इस वित्त वर्ष में 75 साल से ज्यादा उम्र के 28 हजार पेंशन भोगियों को एरियर का भुगतान किया जाएगा.” मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि “सरकारी कर्मचारी मेरे परिजनों के समान हैं.” उन्होंने कहा कि “प्रदेश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए अभी छह महीने का और समय लगेगा. प्रदेश की अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने पर एरियर और मंहगाई भत्ते दिए जाएंगे.”

‘सरकारी खजाने को लुटने नहीं दूंगा : इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने कहा, “राजनीतिक फायदे के लिए मैं सरकारी खजाने को लूटने नहीं दूंगा. साधन संपन्न लोगों को बिजली और पानी पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी.”
हिमाचल की अर्थव्यवस्था में 20 फीसदी सुधार : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “सरकार की ओर से इसका युक्तिकरण किया जा रहा है, जिससे गरीब व्यक्ति को लाभ मिले.” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अहम कदमों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है.”
हिमाचल की आर्थिक स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “एक साल में अर्थव्यवस्था बीस फीसदी सुधरी है.” उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन भी बेहतर हुआ है.”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के तस्करों को महिला मंडल की सख्त चेतावनी : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय

लाहौल स्पीति  : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। खासकर चिट्टे के सेवन और युवाओं की मौतों को लेकर महिला मंडल अब अपने क्षेत्र में नशे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

11.32 करोड़ रुपये से निर्मित सम्पर्क मार्ग एवं पुलों का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया लोकार्पण : मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा पौंग बांध क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये की योजनाएं प्रस्तावित –

प्रागपुर सब तहसील को तहसील व पुलिस चौकी डाडासीबा को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने व चामुखा में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा प्रागपुर :   मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में समाधान सेल का गठन, नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान की नई पहल

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 नवम्बर। नगर निगम ऊना ने नागरिक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से “समाधान सैल” का गठन किया है। इस सैल के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में निकली 800 से अधिक पदों पर भर्ती : ये उम्मीदवार कर सकते… आवेदन

चंडीगढ़  :  सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते...
Translate »
error: Content is protected !!