सैलून में बाल कटवाने आए सरपंच के पेट में मारी 2 गोलियां : अमृतसर के अस्पताल में ले जाया गया, वहां उसकी मौत

by
 तरनतारन :   तरनतारन में रविवार सुबह 9 बजे सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।  अड्डा झबाल गांव के सरपंच अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा सैलून में बाल कटवाने आए थे। उसी दौरान बाइक पर आए बदमाश ने उनके पेट में 2 गोलियां मारी। गंभीर हालत में उन्हें अमृतसर के अस्पताल में ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई।
                             सैलून संचालक विजय ने बताया कि वहां 3-4 लोग बैठे थे। युवक कंबल लपेटकर आया। उसने कहा कि मुझे दाढ़ी कटवानी है। मैंने कहा कि अभी मेरे पास टाइम नहीं है। थोड़ा देर इंतजार करना होगा। तब तक बैठ जाओ। इसके बाद वह वहां खड़ा रहा। तब तक सरपंच कटिंग करवाकर फ्री हो गए थे। जैसे ही वह किनारे गए तो युवक ने गोलियां चला दी। जिससे सरपंच सैलून के अंदर ही गिर पड़े। वहां मौजूद बाकी लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गए।  CCTV फुटेज से पता चला है कि गोली मारने वाले युवक बाइक पर आए थे। उसका एक साथी सैलून के बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। सरपंच को गोलियां मारने के बाद दोनों बाइक पर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।
                        SSP अश्वनी कपूर ने कहा कि रविवार सुबह करीब 9 बजे सरपंच सोनू विजय सैलून में कटिंग करा रहे थे। बदमाश सैलून के अंदर आए। वहां युवक 5 मिनट खड़ा रहा। सरपंच ने कटिंग कराई। उसके बाद वह वेटिंग वाली जगह पर बैठ गए। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। उस वक्त सरपंच का हथियार भी गाड़ी में पड़ा हुआ था। पुलिस ने CCTV कब्जे में ले ली है। सोनू चीमा की विदेश में रहने वाले अमृतपाल नाम के व्यक्ति के साथ रंजिश चल रही थी। उस पर पहले से 17-18 पर्चे दर्ज हैं। सोनू चीमा को सोशल मीडिया के जरिए भी धमकी गई थी। सोनू चीमा का फिलहाल कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह बाठ खुद पर दर्ज अधिकतर मामलों को लेकर सोनू चीमा को आरोपी ठहराता था। एक साथ कई मामले दर्ज होने के बाद वह 2 साल पहले फेक पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया था। अधिकतर मामलों में वह भगोड़ा करार दिया जा चुका है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में कोविड नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों के बारे में प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों से बैठक कर जानकारी की हासिल  

जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों पर संतुष्टि की प्रकट टैस्टिंग व वैक्सीनेशन में और तेजी लाने के दिए निर्देश डिप्टी कमिश्नर ने जिले में कोविड संबंधी किए जा रहे कार्यों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक निर्णय—महिलाओं को मिलेगा 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्पुव : पुष्पिंदर कौर

अब भागीदारी नहीं, प्रतिनिधित्व का समय—अधिनियम को जल्द लागू करे सरकार बद्दी, 12 अप्रैल : भटोली कलां से पूर्व बीडीसी मेम्बर एवम दून की वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पिंदर कौर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम...
article-image
पंजाब

सीआरपीएफ जलंधर ने एसटीएफसी कश्मीर को 3-1, बद्दो अकेडमी ने जेसीटी एफए को 3-2 और एफए पालदी ने आनंदपुर साहिब को पेनल्टी किक्स में 6-5 से हरा कर जीत की दर्ज

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन गढ़शंकर, 18 फ़रवरी : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान...
article-image
पंजाब

Former Chairman SC Commission Rajesh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : Today, Rajesh Bagha, former Chairman of SC Commission Punjab and Vice President of BJP Punjab, has congratulated the country’s successful Prime Minister Shri Narendra Modi ji, the country’s Home Minister...
Translate »
error: Content is protected !!