सैल्प हैल्प ग्रुपों ऋण देने के दिए निर्देश : सैल्फ हैल्प ग्रुपों को सशक्त बनाने में बैंकों की अहम भूमिका: दरबार सिंह

by

होशियारपुर, 23 जनवरी:
पंजाब राज आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में एन.आई.आर.डी हैदराबाद की ओर से ब्लाक तलवाड़ा, दसूहा व होशियारपुर-2 के समूह बैंक मैनेजरों की ट्रेनिंग अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) दरबारा सिंह रंधावा की अध्यक्षता में जिला परिषद में हुई।
जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सैल्फ हैल्प ग्रुपों को सशक्त करने के लिए बैंक अधिकारियों को ट्रेनिंग देकर निर्देश दिए गए हैं ताकि सैल्प हैल्प ग्रुपों को बैंक में खाता खुलवाने व ऋण लेने में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 1030 सैल्फ हैल्प ग्रुप काम कर रहे हैं।
बैठक में फाइनांशियल इंक्लूजन के अंतर्गत अलग-अलग विषयों संबंधी बैंक मैनेजरों को ट्रेनिंग दी गई। इस ट्रेनिंग में ब्लाक तलवाड़ा, दसूहा, होशियारपुर-2 के बने सैल्फ हैल्प ग्रुपों को सरकार, बैंकों की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। जिससे सैल्फ हैल्प ग्रुपों को सरकार की ओर से मिलता रिवालविंग फंड, कम्यूनिटी इनवेस्टमेंट फंड के बारे में बताया गया व बैंकों से मिलने वाली सुविधाओं में स्वंय सहायता समूहों के खाते खोलने संबंधी, केस क्रैडिट लिमिट, टर्म लोन, हर तरह के बीमा के बारे में बैंक मैनेजरों को बताया गया। सैल्फ हैल्प ग्रुपों के सदस्यों को लाइवलीहुड के लिए सरकार की हिदायतों के अनुसार व योग्यता अनुसार ऋण मुहैया करवाने के लिए कहा गया, जिससे कोई नया काम करने व पुराने चलते काम में कोई मुश्किल न आ सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक को बीच सड़क चाकू से गोदा : 2 हफ्ते पहले हुई थी सुमित की शादी

चंडीगढ़:  चंडीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की हत्या की वारदात हुई है। सेक्टर-38 में 30 साल के युवक को सरेआम चाकू से गोद दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही...
article-image
पंजाब

कांग्रेस एस सी डिपार्टमेंट द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर की अध्यक्षता में आदि धर्म का स्थापना दिवस मनाया

गढ़शंकर :  कांग्रेस एस सी डिपार्टमेंट द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष यामिनी गोमर की अध्यक्षता में आदि धर्म मिशन के संस्थापक बाबू मंगू राम के पैतृक गांव मुगगोवाल में आदि धर्म का स्थापना दिवस मनाया गया।...
article-image
पंजाब

दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले : चंडीगढ़ सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड के सामने

चंडीगढ़ : सेक्टर 43 स्थित बस स्टैंड के सामने सेक्टर 52 कजेहड़ी गांव के जंगली क्षेत्र में दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले। जानकारी के मुताबिक दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन समेत युवक को किया काबू

गढ़शंकर, 23 मई: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक युवक  को 10 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएचओ पुलिस थाना गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि संदीप मलिक...
Translate »
error: Content is protected !!