सोने और चांदी के भाव मे रिकॉर्ड गिरावट : चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरा तो सोना भी एक झटके ही में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हुया सस्ता

by

नई दिल्ली : सोना और चांदी की कीमतों में अब तक एक ही दिन में  सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिरा और  सोना भी एक झटके में 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक सस्ता हो गया। यह गिरावट सिर्फ वायदा कारोबार तक सीमित नहीं रही, बल्कि घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई। एक्सपर्ट्स पहले से ही ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचे सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट की आशंका जता रहे थे, जो अब सच साबित होती दिख रही है। आइए जानते हैं गोल्ड-सिल्वर प्राइस क्रैश के पीछे की बड़ी वजहें।

एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक आखिरकार चांदी के भाव धड़ाम से  गिरे  है। सिर्फ एक ही दिन में  1 किलो चांदी की कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा गिर गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गुरुवार को जबरदस्त तेजी के साथ चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया था और कारोबार के अंत में यह 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। लेकिन शुक्रवार को 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव तेजी से गिरते हुए 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया। यानी एक ही दिन में चांदी 1,07,971 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही गुरुवार को चांदी की कीमतें रॉकेट की रफ्तार से बढ़ते हुए इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई थीं और 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई थीं। हालांकि, इस रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों को तगड़ा झटका लगा और चांदी महज एक दिन में ही अपने उच्चतम स्तर से 1,28,126 रुपये प्रति किलो टूट गई।

चांदी के साथ-साथ सोने का बुलबुला भी फूटता नजर आया। 24 कैरेट सोने की कीमत में एक ही कारोबारी दिन में 33,113 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की भारी गिरावट का असर सोने पर भी पड़ा। MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव गुरुवार को 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार को फिसलकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

अगर सोने के उच्चतम स्तर से आई गिरावट पर नजर डालें, तो गुरुवार को ही सोने ने भी तेजी के साथ 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का लाइफ-टाइम हाई छुआ था। इसके बाद अचानक आई गिरावट में सोना अपने इस रिकॉर्ड स्तर से 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षक गिरफ्तार : पांचवीं कक्षा की छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

मोहाली : पंजाब के मोहाली में एक निजी स्कूल के 35 वर्षीय खेल शिक्षक को कक्षा 5 की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रौड़ी ने गांववासियों को वातावरण संभाल हेतु प्रेरित किया

गढ़शंकर : विश्व वातावरण दिवस के मौके पर हलका विधायक जय किशन रौड़ी ने गांव पद्दी सूरा सिंह, कोट राजपूतां, डल्लेवाल, मेहदवाणी एवं पीपलीवाल में गांववासियों को पर्यावरण की देखरेख के लिए प्रेरित किया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की दुर्दशा नहीं आलाकमान की इमेज है सरकार की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

हर दिन हास्यास्पद फैसले करवा रहे हैं प्रदेश की सरकार की फजीहत ,  टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष युवाओं पर है विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें: DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 25 जनवरी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को समझें और मतदान अवश्य करें। वीरवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य...
Translate »
error: Content is protected !!