सोमभद्रा का मकसद स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को देश व प्रदेश में एक अलग पहचान देना : डीसी

by
सोमभद्रा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा
ऊना : डीआरडीए ऊना में आज सोमभद्रा ब्रांड से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने सभी स्वयं सहायता समूहों को उच्च गुणवत्ता, साफ-सफाई व उचित पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखने को कहा ताकि मार्किट में दूसरी कंपनियों द्वारा तैयार उत्पादों के मुकाबले एसएचजी द्वारा तैयार उत्पाद लोगों के लिए आकर्षक बने। उन्होंने कहा कि सोमभद्रा ब्रांड का मकसद जिला ऊना में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को देश व प्रदेश में एक अलग पहचान देना है और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। डीसी ने बताया कि वर्तमान में ऊना जिला के 32 स्वयं सहायता समूहों को सोमभद्रा ब्रांड से जोड़ा गया है, जिनमें ऊना ब्लॉक के 9, बंगाणा के 2, गगरेट के 10, अंब के 5 और हरोली के 6 स्वयं सहायता समूह शामिल हैं।
बैठक में स्वयं सहायता समूहों द्वारा रिवोल्विंग फंड, ब्लॉक तथा जिला स्तर पर स्थाई विक्रय केंद्र खोलने, खेवट बेहड़ बायोमार्ट व उत्पादों की पैकेजिंग के लिए सिलिंग मशीन उपलब्ध करवाने की मांग की। जिस पर डीसी ने पीओ डीआरडीए को औपचारिकताएं पूर्ण कर सभी मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए तथा स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद विक्रय करने के लिए केनोपिज़ उपलब्ध करवाने को भी कहा। इसके अलावा उन्होंने स्थाई विक्रय केंद्र खोलने के लिए संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, एलवीडीसी रंजना बख्शी, सभी विकास खंडों के एलएससीओ तथा सोमभद्रा ब्रांड से जुडे स्वयं सहायता समूहों के संचालक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 किलोमीटर पैदल चल शाहपुर के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया

प्रभावित परिवारों से मिलकर जताई संवेदनाएं, कहा, शीघ्र अलॉट होगी भूमि एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे। इस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा दीवार एवं बाड़ बंदी के लिए 10 लाख की धनराशि को स्वीकृति प्रदान : गौ सदन तुनुहट्टी की बढ़ेगी क्षमता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

चंबा, 5 सितंबर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत लाहडू-चिंहा, तुनुहट्टी, नैनीखड्ड, सहित राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए के तहत प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में नाकाम रहा केंद्रीय अंतरिम बजट : सुखविंदर सिंह सुक्खू 

एएम ​नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार का अन्तरिम बजट देशवासियों और हिमाचल की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा है और यह प्रदेशवासियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आज शिमला से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से गेहरा धनेट में 53.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अटल आदर्श विद्यालय का शिलान्यास किया

त्येक पंचायत को मिलेगी 10 लाख रुपए की धनराशिः जय राम ठाकुर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कुटलैहड़ :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वीडियो...
Translate »
error: Content is protected !!