सोलन ज़िला के शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को रहेगा अवकाश

by

सोलन : ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए 24 अगस्त, 2023 को सभी शिक्षण संस्थान एवं आगंनवाडी केन्द्र में अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार 24 अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों, पाॅलीटेकनिकल महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सभी ज़िला वासियों से विशेष आग्रह किया। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में 4.523 किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार, नेपाल निवासी दंपती भी शामिल

एएम नाथ। बिलासपुर :   नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.523 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव खेड़ा में श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   जिला होशियारपुर के गांव खेड़ा में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संरक्षण में पांच प्यारों के नेतृत्व गुरुद्वारा नारायणपुरी जी के मुखी संत बाबा कुलदीप सिंह जी के देखरेख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित बायो क्रक्स मशीन का किया शुभारंभ

ऊना, 9 नवम्बर – स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरडीए ऊना के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित की गई बायो क्रक्स मशीन का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उपायुक्त ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!