सोलन जिला के में एल.आर. संस्थान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : डॉ० जगदीश चंद नेगी ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को एक-एक वोट के महत्व के बारे में किया जागरूक

by
सोलन, 03 अप्रैल। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सोलन जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज एल.आर. संस्थान ओच्छघाट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उप निदेशक (उच्चतर शिक्षा), सोलन डॉ० जगदीश चंद नेगी‌ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
डॉ० जगदीश चंद नेगी ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को एक-एक वोट के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा 01 जून, 2024 को लोकसभा निर्वाचन के दौरान शत-प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता का जागरूक होना उतना ही आवश्यक है और सभी पात्र मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
नोडल ऑफिसर स्वीप हेमेंद्र दत्त शर्मा ने बी.एल.ओ. तथा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से वोट बनाने की समस्त प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने मतदान वाले दिन मतदान केंद्र पर मिलने वाली सभी सुविधाओं बारे भी अवगत करवाया।
इस अवसर पर संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण व लघु नाटिका के माध्यम से वहां उपस्थित समस्तजनों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, समस्त अध्यापक वर्ग व लगभग 300 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

200 पदों को भरा जाएगा : 29 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा

चम्बा(एएम नाथ )  :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में होने वाले इस परिसर साक्षात्कार के दौरान टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुड़गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस आज कुल्लू स्थित ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया : सुंदर सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली

कुल्लू 26 जनवरी :  पुलिस के उप निरीक्षक रूपलाल ने भव्य परेड़ का नेतृत्व किया। भव्य मार्चपास्ट में जिला पुलिस पुरुष व महिला , भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, गृह रक्षा, एनसीसी आर्मी व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों सहित मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तार से दी गई जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा वीरवार को पंचायत खजियार के गांव भथली में आउटरीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए 2400 बसें तैनात : 8 नवंबर से लेकर 12 नवंबर तक कई रूटों पर लोगों को कम बसें मिलेंगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से पोलिंग पार्टियों को लेकर मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 24 सौ बसें तैनात की...
Translate »
error: Content is protected !!