सोलन में 175 करोड़ का सहकारी घोटाला : 21 पदाधिकारियों-एजेंटों पर दर्ज किया मामला

by

एएम नाथ। सोलन :  सोलन शहर में एक और बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश में 2016 से सक्रिय ह्यूमन वेलफेयर मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पर हजारों निवेशकों के करीब 175 करोड़ रुपये डकार लेने के आरोप लगे हैं। जानकारी के मुताबिक अचानक 2 दिसंबर 2024 को सोसाइटी की वेबसाइट, ऑनलाइन पोर्टल और सभी सेवाएं बंद कर दी गईं, जिसके बाद मेच्योर हो चुकी RD, FD, DDS, MIP जैसी योजनाओं की राशि निवेशकों को वापस नहीं मिली और न ही सोसाइटी से कोई संपर्क हो पाया।

इस मामले में पहली शिकायत ठोडो ग्राउंड वार्ड नंबर-7 निवासी संगीता शर्मा (पति शंकर शर्मा) ने 16 नवंबर 2025 को थाना सदर सोलन में दर्ज करवाई। उन्होंने सोसाइटी और इसके 21 पदाधिकारियों-एजेंटों पर धोखाधड़ी व करोड़ों की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सोसाइटी ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक ब्याज दरों के लालच में सैकड़ों एजेंटों के जरिए आम लोगों से करोड़ों रुपये जमा करवाए थे। अचानक सेवाएं बंद होने से निवेशक कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। अभी अन्य लोग इस मामले में खुलकर सामने नहीं आए हैं लेकिन आने वाले दिनों में हो सके प्रभावितों की संख्या बढ़ें।
वहीं एसपी सोलन, गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, अभी सोसाइटी के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। यह पंजीकृत भी थी या नहीं, इस बारे में अभी कोई पुष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। कंपनी में कितने लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं, इस बारे में भी अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग : दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत

तलवंडी भाई : तलवंडी भाई में दोपहर ढाई बजे के करीब बाइक सवार नकाबपोश दो शातिरों ने आढ़ती की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस वारदात में दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की गोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परमपावन दलाईलामा धर्मशाला की शान, इनका साथ हिमाचल के लिए गर्व की बात : सुधीर शर्मा

मकलोडगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की मौजूदगी में धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय शुरू, बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को मिले गिफ्ट म्यूजियम में सजे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए बने आकर्षण...
article-image
पंजाब

कनाडा में पंजाबी शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या : दुकान से शराब लेकर भाग रहे युवक को रोकना पड़ा भारी

एडमंटन  : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी मूल के शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय सुखजीत रंधावा उर्फ सनी के रूप में हुई है।...
article-image
पंजाब

अकाली दल को छोड़ कांग्रेस में शामिल : वरिष्ठ नेता राजिंदर दीपा और सरबजोत सिंह साबी

लुधियाना :पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आगामी लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से ठीक पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजिंदर दीपा...
Translate »
error: Content is protected !!