सोलन से भागा कैदी बिलासपुर में पकड़ा: महिला को किया था घायल

by

सोलन : हिमाचल की सोलन जेल के बाहर से पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हुआ कैदी गुलशन बिलासपुर में पकड़ा गया है। बद्दी से सोलन लाया गया यह कैदी शनिवार देर शाम को जेल के बाहर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। वहां से वह कायलर की ओर भागा और वहां एक महिला को भी घायल कर दिया था। इसके बाद वह रात के समय देवठी से किसी गाड़ी में लिफ्ट लेकर बिलासपुर पहुंच गया। इसकी सूचना पुलिस को भी मिली और उसे दबोच लिया। रविवार को सोलन सदर चौकी से पुलिस की टीम उसे लेने गई है। बद्दी पुलिस के अनुसार कांगड़ा निवासी गुलशन पर चोरी सहित 3 मामले चल रहे हैं। SP सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि फरार कैदी को पकड़ लिया गया है। सोलन पुलिस की टीम उसे यहां ला रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नव आदर्श स्कूल ने खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को किया सम्मानित

बीबीएन, 4 फरवरी (तारा) : गत दिवस दशहरा मैदान बद्दी में रोटरी क्लब द्वारा कब्बड्डी की अंडर नाइनटीन खेलकूद प्रतियोगिताआयोजित की गई थी। नव आदर्श पब्लिक कड़ुआना बद्दी की निदेशक ममता सैनी ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में 15 से 23 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला – एसडीएम विवेक महाजन

एसडीएम ने मेले की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना, 29 सितम्बर – छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में इस वर्ष 15 से 23 अक्तूबर तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन के शुभारंभ से मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री का आईजीएमसी में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए विधायक हरीश जनारथा ने किया आभार व्यक्त एएम नाथ। शिमला : विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का इंदिरा गांधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

302 गाड़ियां व 125 दौपहिया वाहनों की धर्मशाला बस अड्डे के पास जल्द बनेगी बहु मंजिला पार्किंग

धर्मशाला, 28 नवम्बर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धर्मशाला बस अड्डे के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग जल्द बनकर तैयार होगी। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त और एमडी धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अनुराग चंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!