सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ करवा सकेंगे एफआईआर दर्ज

by

नई दिल्ली: अगर आपको भी इस बात को लेकर शिकायत थी कि आप सोशल मीडिया कंपनियों के खिलाफ एफआईआर नहीं करा सकते थे तो आपकी इस समस्या को सरकार ने दूर कर दिया है। यदि कोई सोशल मीडिया कंपनी आईटी नियमों का उल्लंघन करती है तो देश का कोई भी नागरिक इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एक नया प्लेटफॉर्म तैयार करेगा जहां से यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफार्मों द्वारा आईटी नियमों के उल्लंघन के बारे में शिकायत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आईटी नियमों के उल्लंघन करने पर कोई रहम नहीं की जाएगी।
नई साइट पर यदि कोई शिकायत करता है और उस सोर्स की भी जानकारी देता है जहां से सबसे पहले कंटेंट शेयर किया गया तो सोर्स के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियों को इसके लिए सात दिनों का समय दिया गया है ताकि वे आईटी नियमों के तहत अपने प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की शर्तों को अपडेट कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्रीं खुरालगढ साहिब में श्री गुरु रविदास जी का आगमन दिवस मनाया

गढ़शंकर । 18 अगस्त: श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में रविवार को श्री गुरु रविदास महाराज जी का आगमन दिवस बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमें गुरु घर श्री खुरालगढ़ साहिब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेकर मित्रों को घी पिला रहे मुख्यमंत्री, अविलंब जारी करें कर्मचारियों को डी.ए. और एरियर : जयराम ठाकुर

पेंशनरों और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा, विश्वासघाती और धोखेबाज है कांग्रेस सरकार चुनावों से पूर्व किये पक्की नौकरी के वादे और अब आउटसोर्स नौकरी की दे रहे सार्वजनिक मंचो से...
हिमाचल प्रदेश

अंब पंचायत चुनावोंं के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त

ऊना, 15 जनवरी – पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अंब मनेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए अंब उप-मण्डल के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!