सौरभ जस्सल बाल हितों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर बैठक आयोजित : बाल हितों के संरक्षण के लिए संवेदनशील रहें अधिकारी

by

धर्मशाला 15 जून। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि बाल हितों को ध्यान में रखते हुए उनके संरक्षण में अधिकारियों को व्यक्तिगत संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए। बच्चों एवं किशोरों के प्रति बुरे बर्ताव और शोषण से उनकी रक्षा करने के लिए उनके प्रति दृढ़तापूर्वक अपनी सामाजिक-नैतिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है।
सौरभ जस्सल आज वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला बाल संरक्षण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
बैठक में जिला स्तर के विभागों जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य, लेबर, जिला विधिक प्राधिकरण, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, चाईल्ड लाईन, बाल कल्याण समिति, जिला कल्याण विभाग, कौशल विकास व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य हितधारकों ने भाग लिया।
यह बैठक विशेषतः अनाथ बच्चों के लिए वर्तमान सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना पर केन्द्रित रही।
अतिरिक्त उपायुक्त ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के संबंध में बिन्दुवार चर्चा करते हुए जिला के आश्रमों में रह रहे बच्चों के लिए गुणात्मक शिक्षा, स्वास्थ्य, पोष्टिक भोजन, सामाजिक सुरक्षा एवं आश्रमों के अन्दर उत्तम स्तर की रहने की सुविधाओं से संबंधित योजना के दिशा निर्देशों के अनुसार निर्देश जारी किए। उन्होंने बच्चों के लिए ईडव्ल्युएस कोटे के अन्दर क्षेत्र के बढि़या स्कूलों में दाखिला, बच्चों के लिए कोचिंग व्यवस्था, पोषक तत्वों से भरपूर खाना, मासिक एवं वार्षिक भ्रमण, बच्चों के खातों में मासिक आर्थिक सहायता, डॉक्टरों द्वारा नियमित निरीक्षण आदि पर समुचित ध्यान ने को कहा।
उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी तरह का सेक्सुअल बर्ताव पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फरॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट के दायरे में आता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसा मामला ध्यान में आने पर तुरन्त पुलिस को सूचना दें।
उन्होंने अधिकारियों को बच्चो को संविधान प्रदत सभी अधिकारों का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित बनाने को कहा।
इस दौरान एडीसी ने पिछली बैठक की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बाल कल्याण समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की । इसके अलावा चाईल्ड लाईन कांगड़ा द्वारा भी त्रैमासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में प्रस्तुत किए गए सभी विषयों पर एडीसी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा , जि़ला बाल सरंक्षण अधिकारी राजेश शर्मा तथा डीएसपी आरपी जसवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पवन नैयर की नड्डा से मुलाकात के बाद चंबा सदर में बढ़ी हलचल, टिकट दावेदारों में मची खलबली

एएम नाथ। चम्बा : चंबा सदर के पूर्व विधायक पवन नैयर और भाजपा प्रत्याशी रही एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति नीलम नैयर की मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से हुई शिष्टाचार भेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव का बिगुल वजा : हिमाचल में तीन चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव; जानिए पूरा शेड्यूल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। स्टेट इलैक्शन कमीशन ने आज दोपहर बाद 3:40 बजे एक महत्वपूर्ण प्रैस कॉन्फ्रैंस बुलाई है, जिसमें पंचायत चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा कार्निवल में 2500 से अधिक महिलाओं ने झमाकड़ा से दिया एंटी-चिट्टा का सशक्त संदेश

कार्निवल केवल मनोरंजन नहीं समाज सुधार और जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम: हेमराज बैरवा एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी दृश्य उस समय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईलाही श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास करने का आज सपना साकार हुआ, विजिटर बुक में लिखा : सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़

अमृतसर। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड ने शनिवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने अपनी भावनाएं विजिटर बुक में व्यक्त करते हुए कहा कि ईलाही श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास...
Translate »
error: Content is protected !!