स्कूटी सवार महिला को लूटने के चक्कर में लड़की व बच्चे की मौत के जिम्मेदार दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े : दोनो से एक हजार चौदह ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

by

होशियारपुर – टांडा पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब दो युवक जिन्हें नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि 3 मार्च को उन्होंने टांडा में स्कूटी सवार एक महिला से लूटपाट करने की कोशिश की थी और इसके कारण स्कूटी सड़क पर गई थी और इस पर सवार 21 वर्षीय लड़की व 6 वर्षीय लड़के की मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा जारी प्रेसवार्ता में बताया गया किएसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल के निर्देश पर समाज विरोधी तत्वों व नशे पर काबू पाने के लिए एसपी डी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में टांडा पुलिस को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब एएसआई दलजीत सिंह ने चेकिंग अभियान के दौरान मियानी गांव की गैस एजेंसी के पास बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई और युवकों ने अपनी जेबों से लिफाफे निकालकर फेंकने लगे तो पुलिस कर्मियों की सहायता से उनको पकड़कर तलाशी ली गई तो उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। युवकों की पहचान राजवीर सिंह उर्फ राजा पुत्र बलदेव सिंह निवासी धीरोवाल थाना श्री हरगोविंदपुर जिला बटाला से 508 ग्राम व सिमरजीत सिंह उर्फ सिमर पुत्र लखवंत सिंह निवासी गंधोंवाल थाना टांडा जिला होशियारपुर से 506 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि 3 मार्च को गुरुद्वारा के पास स्कूटी सवार महिला जिसके पीछे बैठी लड़की का पर्स झपटने के दौरान उनकी स्कूटी को लात मारकर गिराया था जिसके चलते 21 वर्षीय गगनदीप कौर व 6 वर्षीय गुरभेज सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में 3 मार्च को थाना टांडा में मुकदमा पंजीकृत नंबर 65, 304, 379 बी किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से 3 मार्च को चोरी किये गए पर्स जिसमे दो मोबाइल, नगदी व जरूरी कागजात बरामद किए जा रहे हैं और इनसे पूछताछ कर इलाके में हुई लूटपाट की घटनाओं की जानकारी ली जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट में आएंगे ये 3 खास प्रस्ताव : रिजर्व लैंड की नीलामी करेगी सरकार, 3 किमी दायरे में पंजाब बनाएगा ईएसजेड

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी प्रधान का नया चेहरा नियुक्त कर सरकार अपने कामकाज को ट्रैक पर लाना चाहती है। पंजाब...
article-image
पंजाब

पंजाब के 3 युवकों की कहानी दिल दहला देगी….अपहरण, मानसिक आघात और संघर्ष : ईरान से जान बचाकर लौटे यूबकों की दर्दनाक की कहानी

चंडीगढ़: ईरान से भारत आने वालों का सिलसिला जारी है। इस बीच पंजाब से हैरान करने वाली खबर सामने आई। दरअसल ईरान में अपहरण किए गए पंजाब के तीन युवक अमृतपाल सिंह (23), हुसनप्रीत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सत्ता पर काबिज राजनेता महिलाओं को नहीं आने दे रहे आगे: इस बार भी सिर्फ 24 महिला उम्मीदवार उतारे मैदान में

कम वोटों के डर व महिलाओं के घरों से बाहर निकलने की झिझक महिलाओं के चुनावों में लक न आजमाने के मुख्य कारण शिमला। राजनैतिक पार्टियों जीते या पुराने राजनेता चुनावों को महिलाओं के...
Translate »
error: Content is protected !!